Home > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, याद आ गए एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश में गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, याद आ गए एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

Uttar Pradesh Girl Climbs Mobile देवरिया जिले के हरिमहुआ गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.

By: JP Yadav | Published: March 18, 2026 10:03:15 AM IST



Uttar Pradesh Girl Climbs Mobile उत्तर प्रदेश के देवरिया में ‘शोले’ फिल्म का वह सीन हकीकत में दोहराया गया, जिसमें वीरू का किरदार निभा रहे एक्टर धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका बसंती (हेमा मालिनी) को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं. इसके बाद बसंती से शादी की जिद करते हैं और आखिरकार कामयाबी मिलती है. वह तो फिल्म  थी, लेकिन यह सीन हकीकत में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दोहराया गया. हुआ यूं कि देवरिया जिले के हरिमहुआ गांव के दक्षिण में स्थित मोबाइल टावर पर एक लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद के चक्कर (Uttar Pradesh love affair drama) में चढ़ गई. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी.  इसके बाद ‘शोले’ फिल्म की तरह ही प्रेमी को घटनास्थल पर बुलाया गया, इसके बाद ही युवती को टावर से नीचे उतारा जा सका. अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल हो रहा है. 

करने लगी प्रेमी से शादी की जिद

‘शोले’ फिल्म की तरह युवती ने साफ-साफ कहा कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी करने की बात नहीं कहेगा वह नीचे नहीं उतरेगी. उसने यह भी कहा कि प्रेमी ने शादी के लिए हां नहीं बोला तो मोबाइल टावर से कूदकर जान दे देगी. मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुए इस मामले से गांव में अफरातफरी मच गई. 

अजब मांग से घबराए गांव वाले

स्थानीय पुलिस की मानें तो यह पूरा मामला हरिमहुआ गांव का है. गांव की युवती संध्या अचानक टावर पर चढ़ गई. जब मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो उसे अपनी अजब मांग रख दी.  इस पर ग्रामीणों ने शुरुआत में समझाकर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा.

पुलिस बातचीत के जरिये मामला सुलझाने में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी युवती ने अपने ही गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा को बुलाने और शादी के लिए हां कहलवाने की मांग रखी. इसके  बाद पुलिस ने युवक आकाश को मौके पर बुलवाया. युवक आकाश के हां कहने पर लड़की संध्या मोबाइल टावर से उतरी. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले को सुलझाया. बताया जा रहा है कि शादी के लिए दोनों परिवार सहमत हो सकते हैं. 

Advertisement