Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा हवा’ के इस्तेमाल के लिए मेकर्स ने मोटी रकम दी. कॉपीराइट और फीस को लेकर क्या कहा सिंगर ने?

By: sanskritij jaipuria | Published: March 17, 2026 7:20:14 PM IST



Dhurandhar: फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज के पहले ही लोगों में भारी उत्साह है. फैन्स बेसब्री से पहले शो का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, पाकिस्तानी सिंगर हसन जाहांगीर ने खुलासा किया कि फिल्म के पहले पार्ट में उनके 40 साल पुराने हिट गाने हवा हवा का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें 50,000 डॉलर (लगभग 46 लाख रुपये) दिए गए.

 हसन जाहांगीर ने बताई फीस और अनुमति

हाल ही में निदा यासिर के शो शान-ए-सहूर पर बातचीत में हसन जाहांगीर ने बताया कि उनका गाना हाल ही में एक 100 करोड़ रुपये की फिल्म में इस्तेमाल हुआ है. जाहांगीर जाहिर तौर पर धुरंधर फिल्म की बात कर रहे थे.

जब उनसे पूछा गया कि गाना इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पैसे मिले या नहीं, उन्होंने कहा- ‘जी हां, मेकर्स ने मुझे 50,000 डॉलर दिए. पैसे भी दिए और गाने का इस्तेमाल करने की अनुमति भी ली.’

कॉपीराइट और पुराने गानों का मुद्दा

गाने के कॉपीराइट और अनुमति के बारे में हसन ने कहा कि पहले ऐसा कोई सिस्टम नहीं था. उन्होंने बताया- ‘पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था. लेकिन अब जो भी मेरे गाने इस्तेमाल करता है, वो पहले अनुमति लेता है और पैसे भी देता है. ‘हवा हवा’ 40 साल पुराना गाना है. मैंने इसे 1986 में रिकॉर्ड किया और 1987 में लॉन्च किया.

इससे साफ है कि पुराने हिट गानों का इस्तेमाल अब पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ किया जाता है और कलाकारों को उचित सम्मान और फीस मिलती है.

गाने का इतिहास

‘हवा हवा’ को सबसे पहले 1986 में रिकॉर्ड किया गया और 1987 में रिलीज किया गया था। इसे हसन जहांगीर ने अपनी आवाज दी थी, जो उस दौर में पाकिस्तानी पॉप संगीत के प्रमुख कलाकारों में गिने जाते थे. ये गाना इतनी तेजी से मशहूर हुआ कि बाद में बॉलीवुड में गोविंदा की फिल्म ‘जमा जमा’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में इसका रीमेक बनाया गया. हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) में भी इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया, जहां संजय दत्त की एंट्री सीन में इसका इस्तेमाल किया गया. फिल्म की जबरदस्त सफलता, जिसने 1100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, उसमें इस गाने का भी खास योगदान रहा.

 

Tags:
Advertisement