Salman Khan Movie Maatrubhumi Song Chand Dekh Lena: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म जो पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से जानी जाती थी, अब मातृभूमि के नाम से रिलीज होने जा रही है. फिल्म का नाम बदलने का मेन कारण भारत और चीन के बीच वर्तमान राजनैतिक स्थिति बताई जा रही है. निर्माताओं का कहना है कि ये बदलाव फिल्म की भावनाओं और संदेश के अनुरूप अधिक सही है.
फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं और उन्होंने पहले ही इस फिल्म की कहानी और पटकथा को बड़े पैमाने पर तैयार कर लिया है. फिल्म में सलमान खान मेन भूमिका में हैं और उनकी पत्नी की भूमिका में चित्रगांदा भी नजर आएंगी.
चांद देख लेना – रोमांटिक गाने का टीजर
फिल्म का दूसरा गाना चांद देख लेना हाल ही में टीजर के रूप में रिलीज किया गया है. ये गाना पूरी तरह रोमांटिक है और सलमान खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को उभारता है. गाने में दिखाया गया है कि सलमान खान एक फौजी के किरदार में अपने घर से देश की रक्षा के लिए निकलते हैं. अपने परिवार से अलविदा लेते हुए वो अपनी पत्नी को ये कहते हैं, ‘तुम चांद देख लेना, तुम्हें हम नजर आएंगे.’
इस गाने में सलमान खान ने अपने मशहूर हुक स्टेप और अभिनय से दर्शकों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी है. टीजर ने ही गाने की रोमांटिक और इमोशनल झलक दिखा दी है.
Maatrubhumi ka yeh gana, Chand Dekh Lena tumhey hum nazar ayenge https://t.co/GyAUuKexp6@LakhiaApoorva @IChitrangda #HimeshReshammiya #NihalTauro #AnkonaMukherjee @SameerAnjaan @VMVMVMVMVM @SKFilmsOfficial @SKF_Music @ShamiraahN pic.twitter.com/bC81umex1r
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 17, 2026
गाने की थीम और दृश्य
गाने में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि देशभक्ति का भाव भी प्रमुख रूप से देखने को मिलता है. सलमान खान का फौजी अवतार और घर से जाने का दृश्य भावनाओं को गहराई से छूता है. चित्रगांदा के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को गाने में पूरी तरह खो जाने पर मजबूर करती है. इसके अलावा, गाने के बैकग्राउंड संगीत और दृश्यांकन को काफी प्रशंसा मिल रही है.
कब है रिलीज डेट?
गाने का टीजर तो रिलीज हो चुका है, लेकिन पूरे गाने की रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है. फिल्म को शुरू में 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और ये स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज हो सकती है.
फिल्म की रिलीज और गाने के बारे में अपडेट्स के लिए दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है. ये गाना और फिल्म दोनों ही सलमान खान के फैंस के लिए बड़े उत्साह का कारण बन रहे हैं.