Home > दिल्ली > दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां पर एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, साथ ही जानते हैं इससे पहले के मामलों के बारे में-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 17, 2026 1:40:57 PM IST



Delhi News: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. खबर उत्तरी दिल्ली की बताई जा रही है. मामला है कि मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक लोहे के पुल के ढहने से नाले में गिर के एक महिला की जान चली गई. एचटी की माने तो उन्हें पता चला है कि बोट क्लब यहां पर ये चेक करने के लिए अभियान चला रही है कि क्या पुल के रास्ते छोड़ने के बाद और भी लोग नाले में गिरे होंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये हादसा तब हुआ है जब इस साल राष्ट्रीय राजधानी में गड्ढों से संबंधित मौतों की एक श्रृंखला आई है, जो कई क्षेत्रों में सड़क कार्य के लिए अनुबंध नियमों और यातायात पुलिस की शर्तों के तहत बुनियादी सुरक्षा उपायों की कमी का संकेत देती है.

इससे पहले भी हुआ हादसा

इससे पहले भी एक 25 साल के बैंक टेलीकॉलर कमल ध्यानी की 5 फरवरी को सुबह पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो गड्ढे 4-5 मीटर गहरा था. वो गड्ढे एक खराब सड़क पर बिना धका हुआ था और सड़क पर कोई भी रोशनी नहीं थी.

पुलिस ने ठेकेदार को किया अरेस्ट

इसी मामले के चलते पुलिस ने एक ठेकेदार को अरेस्ट कर लिया जिसने जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) परियोजना के तहत गड्ढा खोदा था.

Tags:
Advertisement