Home > देश > What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही है, ऐसे में एलपीजी का नया ऑप्शन डाइमिथाइल ईथर काफी मददगार हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है तो आइए जानते हैं कि ये क्या है-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 17, 2026 1:18:19 PM IST



What is DME Gas: दुनिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है. गैस की सप्लाई में रुकावट और बढ़ती कीमतों ने लोगों के खर्च को बिगाड़ दिया है. ऐसे मुश्किल समय में भारत के वैज्ञानिकों ने एक नया और सस्ता ऑप्शन तैयार किया है, जो आने वाले समय में बड़ी राहत दे सकता है. ये ऑप्शन न सिर्फ किफायती है बल्कि देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है.

एलपीजी का नया ऑप्शन क्यों जरूरी है?

भारत अपनी रसोई गैस की जरूरतों के लिए काफी हद तक दूसरे देशों पर निर्भर है. जब ग्लोबल लेवल पर तनाव बढ़ता है, तो इसका सीधा असर गैस की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ता है. ऐसे में एक घरेलू और भरोसेमंद ऑप्शन होना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आम लोगों को बार-बार महंगाई का सामना न करना पड़े.

क्या है DME गैस?

DME (डाइमिथाइल ईथर) एक खास तरह का ईंधन है, जो गुणों में एलपीजी के काफी करीब है. इसे ऐसे तैयार किया गया है कि ये आसानी से जलती है और खाना पकाने के लिए सेफ है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए घर में किसी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं होती. यानी वही पुराना चूल्हा और सिलेंडर, लेकिन गैस नई.

इस तकनीक को विकसित करने में वैज्ञानिकों ने कई सालों तक मेहनत की है. अब इसका उत्पादन छोटे लेवल पर शुरू भी हो चुका है. ये भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे देश के पास खुद का सस्ता और टिकाऊ ईंधन ऑप्शन मौजूद हो गया है.

पैसों की बचत में मददगार

अगर इस नई गैस का इस्तेमाल बड़े लेवल पर शुरू होता है, तो भारत को गैस आयात पर कम खर्च करना पड़ेगा. इससे देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. आम लोगों के लिए इसका मतलब है कम खर्च में गैस.

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद

DME गैस सिर्फ सस्ती ही नहीं, बल्कि साफ-सुथरी भी है. इसके जलने से कम प्रदूषण होता है, जिससे ये पर्यावरण के लिए बेहतर ऑप्शन बनती है. आज के समय में जब प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, ये गैस एक अच्छा समाधान बन सकती है.

अगर इस तकनीक को बड़े लेवल पर अपनाया जाता है, तो आने वाले समय में एलपीजी पर निर्भरता काफी कम हो सकती है. ये न सिर्फ देश को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि लोगों को महंगाई से भी राहत दिलाएगा. अब जरूरत है इसे तेजी से आम लोगों तक पहुंचाने की.

Advertisement