Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें एक बार फिर से सुनील ग्रोवर ने अपनी मिमिक्री से लोगों का दिल जीत लिया है.

By: Preeti Rajput | Published: March 15, 2026 7:31:26 AM IST



Sunil Grover: कॉमेडी की दुनिया में कई कलाकार हैं, जो अपनी अदाकारी और अंदाज से लोगों को खूब हंसाते हैं. इस लिस्ट में सुनील ग्रोवर का नाम भी शामिल है. वह अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए मशहूर हैं. अब एक बार फिर सुनील चर्चा में आ गए हैं. जिसका कारण है कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो.

सुनील ने फिर जीता फैंस का दिल 

जिसमें सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया. प्रोमो में सुनील ग्रोवर दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. सुनील की मिमिक्री इतनी लाजवाब लग रही है कि आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में कादर खान मंच पर आ गए हैं. 

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया प्रोमो

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का मजेदार प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमों में एक बार फिर से उनके अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया है. वीडियो की शुरुआत शो के होस्ट कपिल शर्मा की आवाज से होती है. यह शो का फिनाले एपिसोड है. इसके बाद वह स्टेज पर मजेदार एंट्री करते हुए दिखाई दिए. 

वरुण और डेविड धवन

प्रोमो में वरुण धवन अपने पिता और मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन भी नजर आए. दोनों रिक्शे से स्टेज पर शानदार एंट्री लेते हुए नजर आए. खास बात तो यह है कि रिक्शा वरूण खुद चलाते हुए दिखाई दिए, जिसे देखकर दर्शक खूब हंसते नजर आए. 

Advertisement