Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Cocktail 2 Release Date: ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी…शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने मचाया तहलका; जानें कब रिलीज हो रही फिल्म?

Cocktail 2 Release Date: ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी…शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने मचाया तहलका; जानें कब रिलीज हो रही फिल्म?

Cocktail 2 Release Date: 'कॉकटेल 2' का ऐलान होने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 13, 2026 6:15:00 PM IST



Cocktail 2 Release Date: ‘कॉकटेल 2′ का ऐलान होने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फैंस को तभी से इस फिल्म का बसब्री से इंतजार है. इस फिल्म की पहली किस्त में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आए थे. वहीं अब इसके सीक्वल में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं. फिल्म के पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. पोस्टर्स में सितारों की कूल झलक देखने को मिल रही है. 

कब रिलीज हो रही फिल्म?

मैडॉक फिल्म्स ने आखिरकार इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स भी जारी कर दिए हैं. यह पोस्टर्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं. इन पोस्टर्स में तीनों कलाकार एक मजेदार रोड ट्रिप का भरपूर आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं, जो काफी कूल लुक दर्शा रही है. हालांकि, फैंस को फिल्म का थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि फिलहाल सस्पेंस बरकरार है.

धुरंधर 2 के साथ आएगा प्रोमो

फिल्म के पोस्टर्स के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में लिखा कि -ज़्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर में ज़रूर जाएं. बता दें कि, 18 मार्च को धुरंधर: द रिवेंज के पेड़ रिव्यू शो आयोजित किए जा रहे हैं. जिसका मतलब है ‘कॉकटेल 2’ का पहला आधिकारिक प्रोमो या टीजर ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान ही दिखाया जाएगा. मेकर्स की यह रणनीति फिल्म के लिए बज क्रिएट करने के लिए प्रभावी माना जा रहा है. 

जनवरी में पूरी हुई शूटिंग 

कॉकटेल की शूटिंग इस साल 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पूरी की घई थी. फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर निर्देशक होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सनोन और निर्देशक खुद  रैप-अप पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए. 

Santy Sharma कौन हैं? बादशाह के अश्लील गाने पर कर दिया स्पोर्ट, वीडियो मेकर्स को बना दिया गुनहगार

14 साल बाद सेम क्रेज 

बता दें कि, साल 2012 में कॉकटेल का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था. इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की मजेदार कहानी और गाने लोगों को आज भी याद है. वहीं अब 14 साल बाद इस फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होने जा रहा है. जिसका इंतजार लोगों को काफी समय से है. शाहिद, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर दर्शक एक साथ देखकर फिल्म का मजा ले पाएंगे. फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है. 

Salim Khan: ईद पर क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? सलमान खान के पिता ने बताई वजह; फतवा देने वालों को भी दिया करारा जवाब

Advertisement