Delhi Lok Adalat 2026 date: देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को किया जाना था. लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नई तारीख का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, लोक अदालत में लोग अपने पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराने के लिए शामिल होते हैं. इस दिन लोग अपने पुराने चालानों को कम जुर्माने के साथ सेटल या फिर माफ करा सकते हैं.
किस दिन लगेगी लोक अदालत?
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नई तारीख को लेकर एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के मुताबिक, 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत का आयोजन अब 22 मार्च को किया जाएगा.
कहां-कहां लगेगी लोक अदालत?
तीस हजारी, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, साकेत, द्वारका, और राउज एवेन्यू में किया जाएगा. अगर आपका कोई भी पुराना चालान पेंडिंग है, तो आप भी 22 मार्च के इन कोर्ट में जाकर उसका निपटारा करा सकते हैं.
किन मामलों का होगा निपटारा
नेशनल लोक अदालत में केवल छोटे मामले के माफ या सेटल कराए जा सकते हैं. बड़े आपराधिक मामलों का निपटारा लोक अदालत में नहीं किया जाता है.
- हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनाना
- गाड़ी को ओवर-स्पीड़ में चलाना
- ट्रैफिक लाइट जंप करना
- गलत जगह गाड़ी को पार्क करना
- PUC सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलाना
- गाड़ी में नंबर प्लेट न होना
- ड्राइविंग लाइसेंस न होना
- ट्रैफिक साइन नजरअंदाज करना
दिल्ली लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन
- गाड़ी मालिकों को दिल्ली लोक अदालत के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्टर करना ज़रूरी है. रजिस्टर करने के लिए, आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फ़ॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले, ट्रैफ़िक पुलिस या स्टेट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएँ.
- होमपेज पर “लोक अदालत रजिस्ट्रेशन” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालान नंबर, और कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ-साथ दूसरी ज़रूरी जानकारी भरें.
- सारी जानकारी ध्यान से चेक करें और फिर फ़ॉर्म सबमिट करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको जो कन्फर्मेशन स्लिप/टोकन मिलेगा, उसे डाउनलोड या सेव कर लें.
Menstrual Leave in India: क्या आप जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में मिलती है पीरियड्स लीव?