Home > देश > Today Weather: सावधान! आज बारिश देगी कई राज्यों में दस्तक! यूपी से लेकर बिहार तक रेन अलर्ट, जानें आज का मौसम

Today Weather: सावधान! आज बारिश देगी कई राज्यों में दस्तक! यूपी से लेकर बिहार तक रेन अलर्ट, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: जहां एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो वहीं कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी है. इस तपिश भरी गर्मी में बारिश की खबर सुनकर आपको अच्छा महसूस हुआ होगा, लेकिन बता दें मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट सिर्फ 5 राज्यों में जारी है,

By: Heena Khan | Published: March 13, 2026 6:45:12 AM IST



Aaj Ka Mausam: जहां एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो वहीं कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी है. इस तपिश भरी गर्मी में बारिश की खबर सुनकर आपको अच्छा महसूस हुआ होगा, लेकिन बता दें मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट सिर्फ 5 राज्यों में जारी है, बाकी अन्य राज्यों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तरी भारत में तापमान और बढ़ने की संभावना है. IMD के हालिया पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है? 

दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है. आज यहाँ अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है.

बिहार का मौसम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने पटना में 15, 16 और 17 मार्च के दौरान आंशिक बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त की है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर से लेकर दरभंगा तक मौसम सुहावना बना रहेगा और यहां भी हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. 

अहमदाबाद का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं दजसरी ओर अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर में मौसम शुष्क रहेगा और शाम तक यहां पर हल्की बरसात होने के आसार हैं.

यूपी का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने के कारण, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुँच सकता है.

बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है. मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा गया. कुछ इलाकों में विज़िबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से मेरठ, शामली और बुलंदशहर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स: क्या Hyundai Aura सच में Maruti Dzire का टक्कर दे सकती है, जानें दोनों में अंतर?

Advertisement