Home > दिल्ली > Uttam Nagar Fire: तरुण के घर के पास ही था वो मछली बाजार, जहां लगी भीषण आग; किसने फूंक डाली 400 झुग्गियां ?

Uttam Nagar Fire: तरुण के घर के पास ही था वो मछली बाजार, जहां लगी भीषण आग; किसने फूंक डाली 400 झुग्गियां ?

Uttam Nagar Fire: उत्तमनगर में जहां एक तरफ तनाव बना हुआ है वहीं दूसरी ओर वहां से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है.  दरअसल, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब आधी रात को वेस्ट दिल्ली में उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली मार्केट में भीषण आग लग गई

By: Heena Khan | Published: March 12, 2026 10:32:24 AM IST



Uttam Nagar Massive Fire: उत्तमनगर में जहां एक तरफ तनाव बना हुआ है वहीं दूसरी ओर वहां से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है.  दरअसल, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब आधी रात को वेस्ट दिल्ली में उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने का बड़ा ऑपरेशन चलाया गया. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, मटियाला के मछली मार्केट में आग लगने की कॉल रात 11.55 बजे मिली, जिसके बाद 23 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए.

तनाव वाले इलाके के पास लगी आग 

इसे लेकर पुलिस ने कहा कि शक है कि आग ने कई दुकानों और आस-पास की कुछ झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है. अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिस इलाके में आग लगी, वो उस इलाके से कुछ किलोमीटर दूर है, जहां इस महीने की शुरुआत में होली के दौरान एक 26 साल के आदमी की हत्या के बाद तनाव फैल गया था.

होली में हत्या के बाद उत्तम नगर में तनाव

यह घटना उत्तम नगर में 26 साल के तरुण की मौत के बाद भड़की हिंसा के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसे कथित तौर पर 4 मार्च को जेजे कॉलोनी में होली के दौरान पानी से भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर मार डाला गया था. पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की एक लड़की के फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी घर की एक महिला पर गिर गया, जिससे दोनों ग्रुप्स के बीच टकराव शुरू हो गया.

Advertisement