Home > क्रिकेट > कौन हैं जहूर खान, जिन्होंने किया जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

कौन हैं जहूर खान, जिन्होंने किया जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Zahoor Khan reveal Jasprit Bumrah Bolling Secret : जहूर खान ने दावा किया कि उन्होंने साल 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान जसप्रीत बुमराह को धीमी गेंदें फेंकना सिखाया था.

By: JP Yadav | Published: March 11, 2026 1:48:09 PM IST



Zahoor Khan reveal Jasprit Bumrah bolling secret : बीमार होने की वजह से आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने बाकी के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. मुश्किल मुकाबलों (सेमीफाइल और फाइनल) में अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को जीत और ट्रॉफी दोनों दिलाने वाले जसप्रीत की गेंदबाजी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पाकिस्तान के पेसर की मानें तो जसप्रीत बुमराह ने उनसे ही धीमी गेंदें करना सीखा है. पाकिस्तान में जन्मे  और UAE के बॉलर ज़हूर खान ने यह चौंकाने वाला दावा करके क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. उनका कहना है कि उन्होंने ही जसप्रीत बुमराह को उनकी धीमी गेंदें बेहतर बनाने में मदद की है. 

UAE के बॉलर ज़हूर खान कहना है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को उनकी धीमी गेंदें बेहतर बनाने में मदद की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जहूर खान कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने वर्ष 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान जसप्रीत बुमराह को उनके बॉलिंग एक्शन में कोई बदलाव किए बिना धीमी गेंदें फेंकना सिखाया था. ज़हूर ने यह भी बताया कि वह UAE लीग में मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर थे. इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने उनसे बॉलिंग टेक्निक पर बात की थी. ज़हूर ने बताया कि उस समय बुमराह धीमी गेंदें फेंकते थे, लेकिन उन्होंने इंडिया के स्टार को अपनी टेक्निक डेवलप करने में मदद की. 

वीडियो में जहूर खान का कहना है कि पहले जसप्रीत बुमराह धीमी गेंदें फेंकते थे, लेकिन उनका एक्शन सामान्य रहता था. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि  अबू धाबी में एक मैच में जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल के सामने बहुत सारे रन दिए. उस साल सितंबर में IPL हो रहा था. सितंबर में UAE में टेम्परेचर 50 डिग्री होता है. ऐसे में जब आप रात में गेंद को ठीक से पकड़ भी नहीं सकते, क्योंकि वह गीली हो जाती है. 

पूरा किया वादा…

ज़हीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते हैं, क्योंकि मैंने T10 लीग में मेडन ओवर किया था. मैंने पहली यॉर्कर फेंकी और अगली पांच गेंदें धीमी थीं. सभी साथ में बैठे थे. इसी दौरान बुमराह आए और टेबल के सामने बैठ गए. इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि ऐसी गेंदों के बारे में बताऊंगा. शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच थे.  महेला जयवर्धने नेट्स के पीछे खड़े थे. इसी दौरान आया और एक स्लोअर बाउंसर मारा. यह बैट्समैन को बीट कर गया. शेन बॉन्ड के कहने पर दो-तीन धीमी गेंदें फेंकी. इस पर उन्होंने जयवर्धने से कहा कि यह क्रिकेट में एक नई चीज़ है. 

‘पाजी, आपकी ग्रिप क्या है…’

उन्होंने यह भी कहा कि देखो वह धीमी गेंदें कितनी अच्छी तरह फेंकता है. उसी एक्शन और आर्म स्पीड में. कुछ दिनों बाद जब मैं बुमराह के साथ बॉलिंग कर रहा था. तो उन्होंने कहा कि  पाजी, आपकी ग्रिप क्या है, मुझे दिखाओ. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने बॉलिंग की और कहा कि यह अगले लेवल की चीज़ है. मेरा मतलब है कि मैं अभी UAE का खिलाड़ी हूं और वह एक वर्ल्ड-क्लास बॉलर है तो मुझे यह बहुत पसंद आया.

Advertisement