Home > क्राइम > Jija-Sali Case: नहीं थी दीदी, आधी रात में आ गया जीजा! फिर साली ने किया ऐसा कांड; सलाखों के पीछे एयरफोर्स जवान

Jija-Sali Case: नहीं थी दीदी, आधी रात में आ गया जीजा! फिर साली ने किया ऐसा कांड; सलाखों के पीछे एयरफोर्स जवान

Jija-Sali News: जीजा-साली का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपने पहले कभी शायद ही सुना होगा. दरअसल, सात साल बाद, एक स्पेशल जज ने नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोपी एयरफोर्स के एक जवान को बरी कर दिया.

By: Heena Khan | Last Updated: March 11, 2026 11:15:14 AM IST



Jija-Sali News: जीजा-साली का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपने पहले कभी शायद ही सुना होगा. दरअसल, सात साल बाद, एक स्पेशल जज ने नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोपी एयरफोर्स के एक जवान को बरी कर दिया. कोर्ट ने आरोपी साले को उस साली के बयान के आधार पर बरी किया जिसने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. दरअसल, साली ने कोर्ट में कहा कि उसके जीजा ने असलियत में नहीं, बल्कि सपने में उसके साथ छेड़छाड़ की थी और वो वहम में थी. इसके बाद पिता ने नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन, एयरफोर्स के जवान ने शुरू में 19 दिन जेल में बिताए.

2019 में हुआ था मामला दर्ज 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला 10 फरवरी 2019 को बिठूर थाना क्षेत्र के रहने वाले एयरफोर्स के जवान ने बिधनू की एक महिला से शादी की थी. जिसके बाद 13 फरवरी को जब वो अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया तो उसकी 15 साल की साली भी उसके साथ थी. पीड़िता के पिता की शिकायत के मुताबिक, 8 मार्च की रात 9 बजे 15 साल की साली  चीखने-चिल्लाने लगी. वहीं फिर जब शोर सुनकर उसकी बहन पहुंची, तो किशोरी ने इस दौरान आरोप लगाया कि उसके जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. इसके बाद बड़ी बहन के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को बुलाया.

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

पीड़िता ने कोर्ट में पलटा बयान 

बता दें की उस बच्ची का आरोप था कि जीजा अपने पिता के साथ फरार हो गया है. केस की पैरवी कर रहे सीनियर वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने इस बात की जानकारी दी है कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया कि सपने में उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी. पीड़िता के पिता और बड़ी बहन ने भी भ्रम में केस दर्ज कराने की बात स्वीकार की. जिसके बाद कोर्ट ने एयरफोर्स के जवान को बरी कर दिया. वहीं 2021 में कोर्ट में दिए अपने बयान में पीड़िता ने इस बात की जानकारी दी कि उस दिन रात के 9 बज रहे थे. वो एंटीबायोटिक्स लेने के बाद सो रही थी. सपने में उसे लगा जैसे उसके जीजा ने उसे पकड़ लिया हो और फिर वो चीखने लगी. शोर सुनकर उसकी बहन आई और उसे अस्पताल ले गई. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि यह एक सपना था, यह सच नहीं था.

Advertisement