Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के पर्सनल कारणों का हवाला हाल ही में इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद इंडिगो के को-फाउंडर और MD राहुल भाटिया कुछ समय के लिए
एयरलाइन के ऑपरेशन्स की देखरेख करेंगे.
एयरलाइन ने जारी किया बयान
मंगलवार को जारी किए गए बयान में इंडिगो की तरफ से कहा गया कि ‘राहुल भाटिया नए लीडर नियुक्त होने तक कुछ समय के लिए एयरलाइन के काम मैनेज करेंगे.’ एयरलाइन ने बयान में कहा कि ‘इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया, तब तक एयरलाइन के काम का मैनेजमेंट संभालेंगे, जब तक कंपनी नए लीडर की घोषणा नहीं कर देती है.’
पद संभालने के बाद क्या बोले राहुल भाटिया?
यह रोल संभालने के बाद राहुल भाटिया ने कहा कि ’22 साल तक इंडिगो को शुरु करने और उसे आगे बढ़ाने के बाद अपने देश और एयरलाइन के कस्टमर्स शेयरहोल्डर्स और दूसरे सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रति पर्सनल कमिटमेंट के साथ जिम्मेदारी का गहरा एहसास होता है.’
उन्होंने आगे कहा कि ‘अपने ऑपरेशन्स में कल्चर, सर्विस एक्सीलेंस और स्टेकहोल्डर ट्रस्ट को सबसे रखकर इंडिगो एक ऐसी एयरलाइन के साथ भारत के लोगों की सेवा करने पर फोकस बरकरार रखेगा. जो प्रोफेशनली मैनेज्ड, ऑपरेशनली भरोसेमंद और दुनिया भर में सम्मानित हो.”
राहुल भाटिया कौन हैं?
बता दें कि, राहुल भाटिया इंडिगो शुरु करने वाले लोगों में शामिल है. वह अभी एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं. साल 1989 में उन्होंने इंटरग्लोब की शुरुआत की थी. शुरु में उन्होंने एयर ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट पर फोकस किया था. पिछले तीन दशकों में उन्होंने इस ग्रुप को एक डायवर्सिफाइड एविएशन और ट्रैवल इकोसिस्टम तब्दील कर दिया.
ऑफिशियल इंटरग्लोब वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने कनाडा के ओंटारियो में वाटरलू यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की. उन्होंने इंटरग्लोब ने एविएशन से आगे बढ़कर काम करने में मदद की. ग्रुप के पोर्टफोलियो के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी सर्विसेज और एयरलाइन मैनेजमेंट समेत कई इंजीनियरिंग के बिजनेस शामिल हैं.
Umang App में अब ‘मेरा राशन’ फीचर, घर बैठे ही फोन पर देखें राशन कार्ड से लेकर दुकान की पूरी जानकारी
कितनी है नेटवर्थ ?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 तक राहुल भाटिया की नेटवर्थ करीब $6.5 बिलियन है. फोर्ब्स की ग्लोबल बिलियनेयर लिस्ट में वह 602 नंबर पर आते हैं. राहुल भाटिया ने राकेश गंगवाल के साथ मिलकर एयरलाइन शुरू की थी. पार्टनरशिप ने इंडिगो को भारत के एविएशन सेक्टर में लाने के लिए अहम भूमिका निभाई. हालांकि, साल 2019 में गवर्नेंस के मुद्दों पर हुए पब्लिक झगड़े के बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए. साल 2022 में राकेश गंगवाल कंपनी के बोर्ड से हट गए और तब से लेकर अब तक वह धीरे-धीरे एयरलाइन में अपना हिस्सा बेच रहे हैं.
LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार