Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Dhurandhar 2 Title Track: फैंस का दिल जीत गया ‘धुरंधर 2’ का बैकग्राउंड ट्रैक, सालों पुराना पंजाबी पॉप फिर हुआ वायरल

Dhurandhar 2 Title Track: फैंस का दिल जीत गया ‘धुरंधर 2’ का बैकग्राउंड ट्रैक, सालों पुराना पंजाबी पॉप फिर हुआ वायरल

Dhurandhar 2 Title Track: फिल्म 'धुरंधर 2' का 'आरी-आरी'गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह गाना आज का नहीं बल्कि दो दशक पुराना पंजाबी पॉप गाना है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: March 9, 2026 3:20:04 PM IST



Dhurandhar 2 Title Track: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के बैकग्राउंड गाना ‘आरी-आरी’ इन दिनों खूब चर्चा में है. इस गाने ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जोश से भरा यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह ट्रेंड कर रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने का तार पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुआ है. 

इंटरनेट पर छाया ‘धुरंधर 2’ का गाना 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर  7 मार्च को रिलीज हुआ था. इस ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. वहीं ट्रेलर के बैकग्राउंड ट्रैक आरी-आरी ने लोगों का दिल जीत लिया है. ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ मिनटों के भीतर यह गाना रील्स और फैन वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर में इस ट्रैक पर काफी मारकाट होते हुए नजर आ रही है. 

दो दशक पुराना पंजाबी पॉप

‘आरी-आरी’ लगभग 2 दशक पुराना पंजाबी पॉप का रीमिक्स है. बता दें कि, यह गाना डेनिश-भारतीय जोड़ी बॉम्बे रॉकर्स द्वारा गाया गया था. यह गाना पहले एल्बम इंट्रोड्यूसिंग में 2000 दशक की शुरुआत में शामिल था. ‘आरी आरी’  2004-2005 के आसपास ‘आरी आरी पार्ट 1’ नाम से रिलीज किया गया था. यह गाना पंजाबी लोक संगीत जैसे ‘बड़ी बरसी खटन गया सी’ और लोक धुनों को हिप-हॉप  के साथ मिलाकर बनाया गया था. 2000 के दशक के शुरुआती पंजाबी पॉप उस दौर का हिट बन गया था.

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी, धुरंधर 2 के एडवांस बुकिंग्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 2 लाख से ज्यादा की बेंची टिकटे

सिंगर नवतेज सिंह रेहल 

बॉम्बे रॉकर्स में इंडियन सिंगर नवतेज सिंह रेहल के साथ थॉमस सरडॉर्फ और जेनस बार्नविट्ज भी शामिल थे. जिसमें नवतेज सिंह रेहल ने पंजाबी और हिंदी में गाने दिए और सरडॉर्फ ने इंग्लिश में गाया था. बर्नविट्ज ने इस जोड़ी के साथ प्रोडक्शन पर काम किया था. कि धुरंधर 2 में रीमिक्स के तौर पर यह गाना इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. 

Ishaan Khattar: क्या शादीशुदा हैं ईशान खट्टर? नेहा धूपिया ने किया ऐसा सवाल; सुन हैरान रह गए एक्टर

Advertisement