Home > क्रिकेट > फाइनल में रिंकू-कुलदीप खेलेंगे तो कौन से 2 खिलाड़ी होंगे OUT? क्या गौतम गंभीर-सूर्यकुमार मानेंगे दिग्गज की बात

फाइनल में रिंकू-कुलदीप खेलेंगे तो कौन से 2 खिलाड़ी होंगे OUT? क्या गौतम गंभीर-सूर्यकुमार मानेंगे दिग्गज की बात

team india plyaing 11 cricket t20 world cup final: टीम इंडिया प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारेगी. हो सकता है एक-दो खिलाड़ी टीम से बाहर भी दिखें.

By: JP Yadav | Last Updated: March 8, 2026 12:06:28 PM IST



Team India Plyaing 11 Cricket t20 World Cup Final: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (8 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में है. वर्तमान में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ ही वर्ष 2007 में भी खिताब जीत चुकी है. रविवार को फाइनल मुकाबला टीम इंडिया जीतती है तो भारत 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इसका साथ ही अब तक मेजबान टीम खिताब नहीं जीती है, यह मिथक भी रविवार को टूट सकता है.   फाइनल में किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया? यह सवाल क्रिकेटर विशेषज्ञों के साथ-साथ फैन्स के मन में उठ रहा है.  

 क्या ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्ध शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में फेल रहे हैं. अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में कुल 7 पारियों में महज 89 रन ही बना सके हैं. फैन्स के साथ क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी क्रिकेटर की बैटिंग और फॉर्म पर सवाल उठाए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्म को प्लेइंग-11 से बाहर रख सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है. 

वरुण की जगह खेल सकते हैं कुलदीप

कमजोर टीमों के खिलाफ प्रदर्शन को छोड़ दें तो नंबर वन बॉलर वरुण चक्रवर्ती फ्लॉप ही रहे हैं. वरुण न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 16 की इकोनॉमी से 64 रन दे दिए.  पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो वरुम ने 28 ओवर में   8.85 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.  नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान पर कुलदीप यादव का प्रदर्शन भी ठीक रहा है. कुलदीप ने इस मैदान पर अब तक 45 मैच में 6.9 की इकोनॉमी से विरोधियों के 80 विकेट लिए हैं.   

सुनील गावस्कर ने दिया सुझाव

यहां पर बता दें कि महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव करने का सुझाव दिया है. उनका कहना है कि वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका मिले, जबकि अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को खिलाना चाहिए. रिंकू सिंह को हार्ड हिटर के तौर पर देखा जाता है. वह खासकर अंतिम ओवरों  में बॉलर्स की जमकर धुनाई करते हैं. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

Advertisement