Home > व्यापार > ‘भारत में समझदारी नहीं है’, नमिता थापर ने दी बिजनेस छोडने की सलाह, शार्क टैंक 5 में बडा धमाका

‘भारत में समझदारी नहीं है’, नमिता थापर ने दी बिजनेस छोडने की सलाह, शार्क टैंक 5 में बडा धमाका

Shark Tank India 5: बिजनेस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड,निहाल रहेजा ने अपने ब्रांड स्टब के बारे में पैनल को बताया. लेकिन उनका बिजनेस नमिता थापर को कुछ खास पसंद नहीं आया.

By: Preeti Rajput | Published: March 8, 2026 9:25:42 AM IST



Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया का नया सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस सीजन से देशभर में नए एंटरप्रेन्योर शार्क के पैनल से इन्वेस्टमेंट के लिए मुकाबला कर रहे हैं. इसके साथ ही बिजनेस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड,निहाल रहेजा ने अपने ब्रांड स्टब के बारे में पैनल को बताया. धर्मशाला के फाउंडर ने अपने पॉकेट ऐशट्रे बिजनेस के बारे में बताते हुए कहा कि- उन्हें इंडिया में पॉकेट ऐशट्रे इंट्रोड्यूस करने का आइडिया जापान की यात्रा करने के बाद आया. जहां पर उन्होंने देखा कि लोग अपना कचरा साथ लेकर जाते हैं.

क्या है बिजनेस आइडिया ?

दरअसल, एंटरप्रेन्योर्स ने 5 परसेंट इक्विटी के बदले 25 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट की मांग की थी. उन्होंने इश बिजनेस की शुरुआत जनवरी में की थी. प्रोडक्ट की कीमत 349 रुपये से शुरू होती है.

इम्प्रेस हुए शार्क्स निहाल 

शार्क्स निहाल के ब्रांड के जरिए भारत को साफ रखने के इरादे से इम्प्रेस हुए, लेकिन उन सभी ने माना कि यह कोई सीरियस बिजनेस नहीं है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्यादातर भारतीय अपने बाद कूडा उठाने को लेकर ज्यादा सजग नहीं होते, इसलिए उनसे अपना कूडा खुद ले जाना लगभग नामुमकिन है.

नमिता थापर ने दी बिजनेस छोड़ने की सलाह 

नमिता थापर ने कहा कि, मैं बाहर हूं, यह हमारा फर्ज है कि हम आपको यह बिजनेस बंद करने के लिए कहें. कंपनियों ने पीरियड पैड के लिए डिस्पोजेबल कवर बनाए हैं, लेकिन इसे इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या के मामले में इतना बड़ा मार्केट होने के बावजूद, वे इन डिस्पोजेबल कवर का इस्तेमाल नहीं करती हैं. भारत में इतनी समझ नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि- मेरा आपको फ़ीडबैक है कि यह बिजनेस बंद कर दें. पर्यावरण के लिए कुछ करने के अपने अच्छे इरादे का इस्तेमाल किसी और एरिया में करें. 

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

इस साल पैनल में कौन-कौन हैं?

शार्क टैंक इंडिया सीज़न 5 के शार्क्स की बात करें तो, इस सीजन में विनीता सिंह (SUGAR कॉस्मेटिक्स), अनुपम मित्तल (Shaadi.com), नमिता थापर (Emcure Pharmaceuticals), अमन गुप्ता (boAt लाइफस्टाइल), कुणाल बहल (Titan Capital), रितेश अग्रवाल (OYO), और विराज बहल (Veeba Foods) शामिल हैं.

बता दें कि, मोहित यादव (Minimalist), शैली मेहरोत्रा ​​(FixDerma), कनिका टेकरीवाल (JetsetGO), अमित जैन (Car Dekho), वरुण अलघ (Mamaearth), प्रथम मित्तल (Tetr College Of Business), और हार्दिक कोठिया (Rayzon Solar) भी अपने इन्वेस्टमेंट फैसलों से इंडस्ट्री में नई जान डालने के लिए पैनल में शामिल हुए हैं.

ट्रैफिक का ‘झाम’ होगा कम! राजधानी को 33000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी; पिंक-मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर का होगा उद्घाटन

Advertisement