Home > क्रिकेट > FAQ- IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को आखिर कैसे हराएगी टीम इंडिया? जानें पिच, मौसम और प्लेइंग-11 से जुड़े हर सवाल के जवाब

FAQ- IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को आखिर कैसे हराएगी टीम इंडिया? जानें पिच, मौसम और प्लेइंग-11 से जुड़े हर सवाल के जवाब

FAQ- IND vs NZ Final: रविवार (8 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी.

By: JP Yadav | Last Updated: March 7, 2026 1:21:42 PM IST



FAQ- IND vs NZ Final: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अंतिम चरण में पहुंच गया है. रविवार (8 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तो भारत ने इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से जुड़ी हर बात.

Q1: क्या 8 मार्च को अहमदाबाद में होगी बारिश? 

गुजरात में लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है. मौसम में कोई खास बदलाव नहीं नजर आएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार (8 मार्च, 2026) को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच के लिए बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है. 

Q2:क्या पहली बार भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

भारत और न्यूज़ीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार (8 मार्च, 2026) को बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मुकाबला होगा. 

Q3:कैसा रहा सेमीफाइनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने एक हाई-स्कोरिंग रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया, जबकि न्यूज़ीलैंड ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया.न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में पटखनी दी थी. 
 
Q4:आखिर कब हुआ था दोनों के बीच मुकाबला

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप से ठीक पहले पांच मैचों की T20I सीरीज़ में एक-दूसरे से भिड़ी थीं. अब वे दोनों देशों के बीच खेले गए सबसे बड़े मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में होंगीं. 

Q5:क्या भारत का पलड़ा है भारी? 

ऐसा फिलहाल तो नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम फुलफॉर्म है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में आसानी से हरा दिया, जबकि भारत बुरी तरह हारा था. 2023 तक कीवी टीम ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत पर हावी रहती थी, जब भारत ने उन्हें ODI वर्ल्ड कप के सेमी-फ़ाइनल में हराया और फिर 2025 में फ़ाइनल में उन्हें हराकर चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीती. अपने दिन किसी भी टीम को नहीं हरा सकती और लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने के लिए एक बड़ा खतरा होगी.

Q6: पिच रिपोर्ट के बारे में जानें

अहमदाबाद में 11 सेंटर पिच हैं जिनमें दो अलग-अलग तरह की मिट्टी है – लाल और काली. विशेषज्ञों की मानें तो लाल मिट्टी और लाल मिट्टी अपने बाउंस और कैरी के लिए जानी जाती है. वहीं, अगर दिन में मौसम सूखा हो तो यह स्पिनरों को भी अच्छी मदद दे सकती है. अमूमन इस तरह की मिट्टी आम तौर पर अच्छी स्पोर्टिंग पिच देती है, जिसमें बॉलर और बैटर दोनों के लिए काम करने के लिए कुछ न कुछ होता है.

Q7:क्या बॉलर्स को मिलेगा बाउंस

विशेषज्ञों की मानें तो काली मिट्टी की पिचों पर लाल मिट्टी की तुलना में बाउंस काफ़ी कम होता है और अगर पानी और रोल अच्छे से किया जाए तो यह बैटिंग के लिए स्वर्ग भी बन सकती है. ध्यान रखने की बात यह है कि अगर मैच के दिन ज़्यादा ओस पड़ती है तो काली मिट्टी की पिच बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा दिलाएगी.

Q8:भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल कहां देखें?

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे जियो हॉट स्टार पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

Q9: कहां और कब खेला जाएगा फ़ाइनल?

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल रविवार (8 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Q10: बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

अगर भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल बारिश में रद्द हो जाता है, तो क्या होगा? इसका जवाब यह है कि अगर फ़ाइनल रविवार, 8 मार्च, 2026 को रद्द हो जाता है, तो सोमवार (9 मार्च, 2026 को फ़ाइनल के लिए एक रिज़र्व डे है. इस दिन फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Q11: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 क्या होगी?

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Q1: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है?

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन.

Advertisement