Pakistan Spiderman Sensational Catch: क्रिकेट में एक जुमला खूब चलता है- ‘पकड़ो कैच जीतो मैच’. इसके मतलब जो टीम कैच पकड़ती रहती है, वो मैच भी जीतती है. दरअसल, एक कैच कई रन बचा लेती है और विरोधी टीम को पीछे छोड़ देती है. क्रिकेट के मैदान के बाहर कोई फैन बॉल को कैच कर ले वह भी बेहद रोमांचक अंदाज में तो यह बेहद दिलचस्प हो जाता है. पिछले पाकिस्तान में हुई टेपबॉल चैंपियनशिप के दौरान स्टैंड में बैठे एक फैन ने अपनी ज़बरदस्त फुर्ती और फिटनेस से सबका ध्यान खींचा. फैन ने डाइविंग करते हुए स्पाइडर मैन के अंदाज में एक कैच पकड़ा. वह बैरिकेट के बीच से होकर बाहर निकला और क्रैश होने से बच गया. इस दौरान उसने कैच की हुई बॉल हाथ से नहीं छोड़ी. इससे फैंस उसे ‘स्पाइडरमैन’ कहने लगे.
यहां पर बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों टेपबॉल टूर्नामेंट अपना जलवा बिखेर रहा है. फैंस को नए फॉर्मेट का रोमांच बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा, लोकल खिलाड़ियों को भी अपनी रॉ स्किल दिखाने और खेल के लिए अपने पैशन को जीने का प्लेटफॉर्म मिल रहा है. इस बीच पिछले दिनों पाकिस्तान के टेपबॉल गेम में सुपरह्यूमन फैन ने सबका ध्यान खींचा. यह ड्रामा तब हुआ जब एक बैटर ने फुल-टॉस गेंद को काउ कॉर्नर के ऊपर से मारा, जो शायद छक्के के लिए था. इस बीच बॉल को फील्डर तो नहीं पकड़ा सका, लेकिन रस्सी के पार खड़ा एक फैन तेज़ी से एक्शन में आया. इसके बाद उसने एक शानदार डाइव लगाकर क्लीन कैच पूरा किया.
शानदार ड्राइव से पकड़ा कैच
फैन ने सिर्फ कैच ही नहीं पकड़ा, बल्कि बॉल को पकड़ने के बाद फैन तेज़ी से पास की फेंस से निकल गया, जिससे वह बाउंड्री बैरियर से टकराने से बच सके. यह एक तेज़-तर्रार भागने की कोशिश थी जिसके कारण कमेंटेटर्स ने उसकी फुर्ती के लिए उसे ‘स्पाइडरमैन’ कहा. सोशल मीडिया पर कैच करने वाले फैन की जमकर तारीफ हो रही है. यह फैन पठानी शूट में था. दिलचस्प बात यह है कि इस कैच के लिए दर्शक को ‘फैन कैच ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड के साथ 20,000 पाकिस्तानी रुपये भी इनाम के तौर पर दिए गए.
वसीम अकरम भी कर चुके हैं कटेप बॉल क्रिकेट की तारीफ
यहां पर बता दें कि पाकिस्तान में खेला जाने वाला कटेप बॉल क्रिकेट एक पॉपुलर स्ट्रीट-क्रिकेट फॉर्मेट है. इसमें एक टेनिस बॉल को इलेक्ट्रिकल टेप से कसकर लपेटा जाता है, जिससे बॉल का बिहेवियर बदल जाता है. दरअसल, टेप टेनिस बॉल को भारी और तेज़ बना देती है. हवा में स्विंग करने देने से यह नॉर्मल टेनिस बॉल के मुकाबले बाउंस कम करता है. वसीम अकरम और वकार यूनिस समेत कई मशहूर क्रिकेटरों ने बताया कि कैसे टेप बॉल क्रिकेट ने उन्हें अपने करियर की शुरुआत में रिवर्स स्विंग और यॉर्कर सीखने में मदद की.