Home > देश > Bihar Politics: क्या बिहार के CM नहीं रहे नीतीश कुमार? आखिर क्यों फूट-फूटकर रो रहे कार्यकर्ता; वीडियो वायरल

Bihar Politics: क्या बिहार के CM नहीं रहे नीतीश कुमार? आखिर क्यों फूट-फूटकर रो रहे कार्यकर्ता; वीडियो वायरल

CM Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में उथल-पुथल होती रहती है. वहीं अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन की ख़बरें सामने आ रही हैं. जिसके बाद जेडीयू कार्यकर्ता में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

By: Heena Khan | Last Updated: March 5, 2026 12:03:01 PM IST



CM Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में उथल-पुथल होती रहती है. वहीं अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन की ख़बरें सामने आ रही हैं. जिसके बाद जेडीयू कार्यकर्ता में आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं आपको बता दें कि आज 5 मार्च, 2026 राज्यसभा नॉमिनेशन का आखिरी दिन है. गुस्साए जेडीयू कार्यकर्ता सुबह-सुबह मुख्यमंत्री के घर के बाहर पहुंच गए. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश का आरोप भी लगाया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि शराब माफिया और पार्टी के कुछ नेता उन्हें दिल्ली भेजने की कोशिश कर रहे हैं.

‘किसी के घर होली नहीं मनाई गई’

वहीं जब प्रदर्शन हुआ तो खूब नारेबाजी हुई है. इस दौरान जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूट कर रोने लगे और कहा कि नीतीश कुमार के अलावा कोई मंजूर नहीं…” प्रदर्शन करने आए एक जेडीयू नेता ने ये भी कहा, “मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबर… किसी के घर होली नहीं मनाई गई. न तो जेडीयू ने और न ही बिहार के लोगों ने होली मनाई. हमारी होली खराब हो गई.” वहीं अब इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे

जिस खबर की अटकलें तेज हो रही थीं तो वहीँ अब खुद नीतीश कुमार ने इस बात की खुद आधिकारिक तौर पर घोषणा. इस दौरान उन्होंने X पर पोस्ट किया और कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. इसके अलावा उन्होंने ये  भी कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ.

साथ ही नीतिश ने ये भी कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

Advertisement