Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने शुक्रवार (27 फरवरी) को अफ़गानिस्तान के तालिबान अधिकारियों के खिलाफ़ “खुली जंग” का ऐलान कर दिया. यह बॉर्डर पार लड़ाई में तेज़ी से बढ़ोतरी के बाद हुआ है. काबुल और कंधार से धमाकों और गोलीबारी की खबरों के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने X पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सब्र की हद हो गई है.”
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?
पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि NATO सेना के जाने के बाद, उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति होगी और तालिबान अफगान लोगों की भलाई और इलाके की स्थिरता को प्राथमिकता देगा. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इसके बजाय, अफगानिस्तान “भारत की कॉलोनी” बन गया है. तालिबान सरकार पर अपने नागरिकों को “बेसिक ह्यूमन राइट्स” से “वंचित” करने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि सरकार ने “वो अधिकार छीन लिए जो इस्लाम महिलाओं को देता है.”
दमा दम मस्त कलंदर’ होगा- पाकिस्तानी मंत्री
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इस्लामाबाद ने “सीधे तरीकों और दोस्त देशों के ज़रिए हालात को नॉर्मल रखने की पूरी कोशिश की,” लेकिन “पाकिस्तान को अटैक से टारगेट करने की कोशिश की जा रही है”.उन्होंने कहा, “अब यह हमारे और आपके बीच खुली जंग है,” और आगे कहा, “अब यह ‘दमा दम मस्त कलंदर’ होगा.”
कबूल पर पाक का हमला
अफगानिस्तान से एक नींद से जगह देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार सुबह तीन ज़ोरदार धमाके और फ़ाइटर जेट की आवाजों से गूंज उठा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटनाएँ अफ़गानिस्तान के पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जवाबी मिलिट्री हमला शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद हुईं. बॉर्डर पर बढ़ते मिलिट्री तनाव के बीच इन धमाकों ने राजधानी में अफरा-तफरी मचा दी है. लेकिन, धमाकों की सही जगह और किसी भी संभावित नुकसान की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना उस दौरान हुई जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच बॉर्डर पर हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं.