Home > क्रिकेट > Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! क्रिकेटर के पिता का निधन, नोएडा के  यथार्थ हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! क्रिकेटर के पिता का निधन, नोएडा के  यथार्थ हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

Rinku Singh Father Death: भारत के क्रिकेट खेल में उस समय मायूसी छा गई जब इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. जी हाँ! रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

By: Heena Khan | Last Updated: February 27, 2026 7:21:15 AM IST



Rinku Singh Father Death: भारत के क्रिकेट खेल में उस समय मायूसी छा गई जब इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. जी हाँ! रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ये क्रिकेटर को एक बड़ा झटका देने वाली खरबर है. दरअसल, उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिंकू सिंह के पिता, खचंद्र सिंह, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था. पिता की बिगड़ती सेहत के बारे में पता चलने पर, रिंकू सिंह को अचानक टीम इंडिया छोड़कर घर लौटना पड़ा. खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी ले रहे थे.

टीम छोड़कर लौटे घर 

हाल ही में खबर आई कि T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रिंकू सिंह टीम छोड़कर घर लौट गए हैं. टीम इंडिया ने मंगलवार को चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन किया, लेकिन रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. दूसरे खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिखे. इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं और ज़िंदगी के लिए जूझ रहे हैं. 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.

क्या वर्ल्ड कप खेलेंगे रिंकू सिंह ? 

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारतीय टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने रिंकू सिंह के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और वे घर लौट आए हैं. कोच ने आगे कहा कि रिंकू जल्द ही टीम में शामिल होंगे. हालांकि, इस दुखद खबर के बाद, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रिंकू टीम इंडिया का हिस्सा कब होंगे.

Afghanistan-Pakistan Conflict: शुरू हो गई पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग! धमाकों से गूंज उठा काबुल, राजधानी में छाया मातम

Advertisement