Home > दिल्ली > राजधानी में पानी का संकट शुरू, 48 घंटे तक इन इलाकों में नहीं मिलेगी पानी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

राजधानी में पानी का संकट शुरू, 48 घंटे तक इन इलाकों में नहीं मिलेगी पानी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिनों तक आपके घर में पानी की सप्लाई बंद हो सकती है. इसे लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों तक शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

By: Mohammad Nematullah | Last Updated: February 25, 2026 1:45:02 PM IST



Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अगले दो दिनों तक आपके घर में पानी की सप्लाई बंद हो सकती है. इसे लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों तक शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. पानी की सप्लाई में रुकावट टेक्निकल काम की वजह से होगी और सप्लाई करीब 48 घंटे तक बाधित रहेगी. ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोगों को पानी का इंतज़ाम करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इस रुकावट की जानकारी दी. जल बोर्ड के मुताबिक 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. पोस्ट में लिखा था, “भाग्य विहार में द्वारका WTP की मौजूदा 1500mm डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइनों को अलग करने के लिए नई बिछाई गई 1500mm डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइनों के इंटरकनेक्शन के काम की वजह से 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक 48 घंटे पानी की सप्लाई नहीं होगी.”

ब्रेट ली दुबई क्यों जा बसे? ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाज के फैसले की असली वजह आई सामने

टैंकरों से मिलेगा पानी

दिल्ली के कई इलाकों में तीन दिनों तक पानी की सप्लाई नही मिलेगी. इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है कि वे बिना पानी के कैसे रहेंगे. हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. लोगों को जरूरत के समय संपर्क करने के लिए अलग-अलग वॉटर सेंटर के फ़ोन नंबर भी जारी किए गए हैं. अगर आपको पानी की कोई समस्या आती है, तो आप अपने इलाके के वॉटर सेंटर के फ़ोन नंबर पर संपर्क कर सकते है.

किस इलाके में पानी नहीं आएगा?

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक यह बाधा खास तौर पर द्वारका और आस-पास के इलाकों में महसूस की जाएगी. जिन इलाकों पर ज़्यादा असर पड़ेगा उनमें द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनी, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागर पुर, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क और मंगला पुरी शामिल है.

Delhi Gangwar: आखिर कौन है लॉरेंस बिश्नोई का बाप! जिसने चलवा दी उसके ही वकील पर गोलियां, भारत में अब राहुल-नवीन का खौफ

राज नगर फेज़ I और II, बागडोला गांव, बिजवासन, धूलसिरस, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्र पार्क, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बजरंग एन्क्लेव, मकसूदाबाद, नया बाज़ार, विजय पार्क और साईं बाबा एन्क्लेव में भी पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा.

इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सावधानी बरते. बोर्ड ने लोगों को दो दिन का पानी स्टोर करने की सलाह दी है. इसके साथ ही पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी है ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो.

Advertisement