Home > देश > Champai Soren Grandson Death: हादसा या साजिश? पहले खाई दवाई फिर अचानक गिरा बेड से, आखिर कैसे हो गई मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत?

Champai Soren Grandson Death: हादसा या साजिश? पहले खाई दवाई फिर अचानक गिरा बेड से, आखिर कैसे हो गई मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत?

Champai Soren Grandson Death: हिमाचल प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने झारखंड की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

By: Heena Khan | Last Updated: February 25, 2026 1:05:15 PM IST



Champai Soren Grandson Death: हिमाचल प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने झारखंड की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जैसे ही ये खबर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन और परिवार के दूसरे सदस्य को मिली वैसे ही परिवार में मातम छा गया सब ही हिमाचल के लिए रवाना हो गए. जानकारी के मुताबिक अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वीर सोरेन की मौत कैसे हुई. 

कुल्लू-मनाली गए थे सोरेन के पोते 

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली ट्रिप पर गए थे. बताया जा रहा है कि उनके साथ आइस स्केटिंग करने के बाद, वो अपने होटल गए जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद झारखंड के कोल्हान में मातम छा गया. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पूरा परिवार शिमला के लिए रवाना हो गया है.

 Delhi Murder: दिल्ली के एक घर में रहते थे 5 लोग, 4 का कत्ल और पांचवां फरार; कब मिलेगा क्यों और कैसे का जवाब

सोरेन के पोते ने ली थी दवाई 

जानकारी के मुताबिक, वीर सोरेन सोमवार को अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली में सोलंगनाला और हामटा स्नो पॉइंट घूमने के बाद अपने होमस्टे पर लौटा था. मंगलवार सुबह वो होमस्टे पर ही रुका, जबकि बाकी दोस्त घूमने चले गए. वहीं कहा जा रहा है कि लौटने पर वीर ने उनसे कहा कि उसके सिर में बहुत तेज़ दर्द हो रहा है. उन्होंने उसे दवा दी. वीर ने दवा ली और सो गया. दोपहर 2:30 बजे उसके दोस्तों ने वीर को बिस्तर से गिरते हुए सुना. जब वो देखने गए तो देखा कि वीर सोरेन बिस्तर से गिर गया था. वो उसे सिविल हॉस्पिटल ले गए. रास्ते में उसके मुंह से झाग निकल रहा था. सिविल हॉस्पिटल में उसे CPR दिया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

PM Kisan 22nd Installment: अगर नहीं किया ये काम तो खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपए, जानें कब मिलने वाला है किसानों को 22वीं किस्त का तोहफा

Advertisement