Bharat Taxi App: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है. वह हाल ही में भारत टैक्सी के सारथियों (चालकों) के साथ संवाद कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने टैक्सी ड्राइवर्स के साथ अलग-अलग विषयों पर खुलकर चर्चा की. इस टैक्सी सर्विस का खास बात यह है कि टैक्सी ड्राइवर्स महज 500 रुपये चुकाकर कंपनी में पार्टनर बन सकते हैं. इसके साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हो सकेंगे. इस संवाद का मकसद केवल टैक्सी ड्राइवर्स को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इन्सपायर करना है. साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए, इस पर विचार करना है.
अब नहीं होगा ड्राइवर्स का शोषण
एक टैक्सी ड्राइवर के सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि – अब भारत में टैक्सी ड्राइवर्स का शोषण नहीं होगा. जैसा कुछ कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए करती हैं. बल्कि अब ड्राइवर्स को ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. इसके लिए बेस रेट फिक्स होगा और साथ ही कंपनी में पार्टनर बनने का मौका भी मिलेगा.
कैसे बन सकते हैं कंपनी में पार्टनर
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर्स को जब मुनाफा होने लगेगा तो वह 500 रुपये देकर भारत टैक्सी में पार्टनर बन सकते हैं. इससे उन्हें काफी फायदा होगा. इतना ही नहीं ऐसे में ड्राइवर्स के लिए कुछ स्थान बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी छोड़े जाएंगे.
दिल्ली एनसीआर में हुई लॉन्च
भारत के पहले को-ऑपरेटिव राइड-हैलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का अमित शाह ने हाल ही में उद्घाटन किया था. दिसंबर 2025 में इसके सफल ट्रायल के बाद अब इसे पूरे दिल्ली एनसीआर में बड़े स्तर पर उतारा गया है. अभी तक उबर जैसी कंपनियां हर राइड पर ड्राइवरों से भारी कमीशन वसूल करती थीं. लेकिन भारत टैक्सी इस खेल को बदलने के लिए आ गई है. यह एक सहकारी मॉडल है, जहां ड्राइवर केवल ‘पार्टनर’ नहीं बल्कि एक मालिक भी होगा. हर ड्राइवर के पास को-ऑपरेटिव के 5 शेयर होंगे. ड्राइवरों को ऐप इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ 30 रुपये की दैनिक फीस देनी होगी.
Karnataka: मंदिर में भक्त ने डाली सास की मौत की अर्जी! चिट्ठी पढ़ते ही उड़े पुजारी के भी होश
सुरक्षा का इंतजाम
इस योजना के तहत सफर के दौरान यात्रियों खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐप में खास तरह के फीचर्स भी जोड़े गए हैं. दिल्ली पुलिस के सहयोग से शहर भर में इसके लिए 35 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं. जहां तुरंत शिकायतों का निपटारा किया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले सभी ड्राइवरों का रिकॉर्ड पूरी तरह वेरिफाइड होगा. साथ ही ऐप के अंदर एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन बटन भी दिया गया है.
क्या है भारत टैक्सी?
‘भारत टैक्सी’ को देश की बड़ी सहकारी संस्थाओं ने मिलकर खड़ा किया है. यह सर्विस ‘सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ द्वारा संचालित किया जा रहा है. इसे अमूल, इफको , नाबार्ड और नैफेड जैसी दिग्गज संस्थाओं का भी समर्थन प्राप्त है.