Home > टेक - ऑटो > Nissan Gravite vs Renault Triber: सिर्फ कीमत नहीं, फीचर्स में भी कमाल! जानें Gravite और Triber में कौन है ज्यादा शानदार?

Nissan Gravite vs Renault Triber: सिर्फ कीमत नहीं, फीचर्स में भी कमाल! जानें Gravite और Triber में कौन है ज्यादा शानदार?

Nissan Gravite vs Renault Triber: निसान ग्रेवाइट और रेनॉल्ट ट्राइबर दोनों 7-सीटर MPV सेम इंजन और फीचर्स के साथ आती हैं. Gravite थोड़ी सस्ती और अलग डिजाइन वाली है, जबकि Triber परिचित ब्रांड ऑप्शन देती है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 23, 2026 2:36:44 PM IST



Nissan Gravite vs Renault Triber: निसान ग्रेवाइट और रेनॉल्ट ट्राइबर 2026 मॉडल के 7-सीटर MPV हैं जो 4 मीटर से छोटे हैं. ये दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं और इनमें वही 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल हुआ है. फीचर्स की बात करें तो दोनों में 6 एयरबैग्स, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है.

दोनों कारों में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. ये इंजन पर्याप्त पावर और टॉर्क देता है. गियरबॉक्स की बात करें तो 5-स्पीड मैनुअल और AMT (EZ Shift) ऑप्शन दोनों में उपलब्ध हैं. इसका मतलब ये है कि दोनों कारें शहर और हाईवे दोनों जगह सहज ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देती हैं.

साइज और डायमेंशन

Nissan Gravite और Renault Triber के शेप में बहुत फर्क नहीं है. दोनों की ग्राउंड क्लियरेंस लगभग समान है. Gravite थोड़ी लंबी और ऊंची है, लेकिन फर्क केवल कुछ मिलीमीटर का है. इसलिए पार्किंग या शहरी ड्राइविंग में दोनों कारें सेम एक्सपीरिएंस देती हैं.

 फीचर्स

दोनों कारों में सेफटी और आराम का ध्यान रखा गया है. मेन फीचर्स में शामिल हैं- 6 एयरबैग्स, 8 इंच का टचस्क्रीन जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto है, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर पार्किंग कैमरा. इस तरह, दोनों कारें मॉडर्न सुविधाओं के साथ आती हैं और छोटे परिवार के लिए सही हैं.

 डिजाइन

Gravite का डिजाइन थोड़ा बोल्ड और अलग ग्रिल वाला है, जबकि Triber का डिजाइन ज्यादा साफ-सुथरा और अपडेटेड लगता है. अगर आप कुछ नया और अलग चाहते हैं तो Gravite आपके लिए बेहतर हो सकती है. वहीं, जो लोग पहले से Renault ब्रांड के आदी हैं, उनके लिए Triber ज्यादा भरोसेमंद ऑ हो सकती है.

 कीमत

CarDekho के अनुसार, Nissan Gravite की शुरुआती कीमत लगभग ₹5.65 लाख है, जबकि Renault Triber लगभग ₹5.76 लाख से शुरू होती है. इसलिए Gravite थोड़ी सस्ती है, लेकिन फर्क ज्यादा बड़ा नहीं है.

 किसे चुनें?

 Nissan Gravite: अगर आप नया और बोल्ड डिजाइन पसंद करते हैं और थोड़ा कम कीमत वाला ऑप्शन चाहते हैं.
 Renault Triber: अगर आप ब्रांड की परिचितता और सेवा नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं.

 

Advertisement