Home > टेक - ऑटो > Royal Enfield Himalayan 450 या Kawasaki Versys-X 300: कौन सी बाइक है ज्यादा अच्छी, किसके फीचर्स है ज्यादा दमदार

Royal Enfield Himalayan 450 या Kawasaki Versys-X 300: कौन सी बाइक है ज्यादा अच्छी, किसके फीचर्स है ज्यादा दमदार

Royal Enfield Himalayan 450 vs Kawasaki Versys 300: Royal Enfield Himalayan 450 बेहतर ऑफ-रोड, ज्यादा टॉर्क और मॉडर्न फीचर्स देती है, जबकि Kawasaki Versys-X 300 स्मूद इंजन और हाईवे आराम के लिए सही है. चुनाव आपकी राइडिंग जरूरत पर निर्भर है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 23, 2026 1:51:32 PM IST



Royal Enfield Himalayan 450 vs Kawasaki Versys 300: भारतीय बाजार में एडवेंचर टूरिंग बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ी है. इस सेगमेंट में Royal Enfield Himalayan 450 और Kawasaki Versys-X 300 दो अलग सोच को दिखाती हैं. एक तरफ हिमालयन 450 है, जो नई तकनीक और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता के साथ आती है. दूसरी तरफ वर्सिस-X 300 है, जो स्मूद इंजन और हाईवे पर आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है.

 इंजन और परफॉर्मेंस

हिमालयन 450 में 452cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये लगभग 40 PS की ताकत और 40 Nm टॉर्क देता है. खास बात यें है कि इसका टॉर्क कम आरपीएम पर मिल जाता है, जिससे पहाड़ी रास्तों और खराब सड़कों पर बाइक आसानी से चलती है.

वहीं वर्सिस-X 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है. इसकी ताकत भी लगभग 39-40 PS है, लेकिन टॉर्क करीब 26-27 Nm है जो ज्यादा आरपीएम पर मिलता है। ये इंजन हाई स्पीड पर ज्यादा स्मूद महसूस होता है और लंबी दूरी के हाईवे सफर में अच्छा साथ देता है.

 वजन और साइज

हिमालयन 450 का वजन करीब 196 किलो है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230 मिमी है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए फायदेमंद है. आगे 21 इंच का बड़ा पहिया दिया गया है, जिससे ऑफ-रोड पर पकड़ बेहतर मिलती है.

वर्सिस-X 300 हल्की है, जिसका वजन लगभग 175 से 179 किलो के बीच है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है. शहर में चलाने और ट्रैफिक में संभालने में ये थोड़ी आसान महसूस हो सकती है.

दोनों बाइक्स के फीचर्स

हिमालयन 450 में आगे 43mm USD फोर्क्स (200mm ट्रैवल) दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर झटकों को बेहतर तरीके से संभालते हैं. इसमें 4 इंच की TFT स्क्रीन, नेविगेशन, ब्लूटूथ और दो राइडिंग मोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

वर्सिस-X 300 में 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स (130mm ट्रैवल) मिलते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें साधारण LCD और एनालॉग डिस्प्ले है. इसमें जरूरी ABS तो है, लेकिन आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स नहीं मिलते.

 कीमत और खर्च

हिमालयन 450 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.06 लाख से शुरू होती है. इस कीमत में ज्यादा पावर, बेहतर टॉर्क और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. वर्सिस-X 300 की कीमत लगभग ₹3.49 लाख या उससे ज्यादा है. ये अक्सर इम्पोर्ट होकर आती है, इसलिए इसकी कीमत और मेंटेनेंस खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है.

 किसके लिए कौन सी बाइक?

जिन लोगों का सफर आधा पहाड़ों और कच्चे रास्तों पर और आधा हाईवे पर होता है, उनके लिए हिमालयन 450 ज्यादा उपयुक्त है. इसकी ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन कठिन रास्तों पर भरोसा देती है.

जिन्हें ज्यादातर पक्की सड़कों पर लंबी दूरी तय करनी है और स्मूद इंजन पसंद है, उनके लिए वर्सिस-X 300 अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसका पैरेलल-ट्विन इंजन तेज रफ्तार पर भी संतुलित रहता है.

Advertisement