Home > वायरल > वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ को मिला अपना परिवार, खुशियों भरा पल हुआ कैमरे में कैद; वीडियो देख भावुक हुए लोग

वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ को मिला अपना परिवार, खुशियों भरा पल हुआ कैमरे में कैद; वीडियो देख भावुक हुए लोग

Viral Video: जापान के इचिकावा सिटी जू से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोगों को खुशी के आंसू दे दिया है. अपनी मां के छोड़ने और अपने ही ग्रुप के बार-बार रिजेक्ट किए जाने के बाद सात महीने के मैकाक बंदर "पंच-कुन" को आखिरकार उसके परिवार ने अपना लिया है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 22, 2026 3:59:49 PM IST



Viral Video: जापान के इचिकावा सिटी जू से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोगों को खुशी के आंसू दे दिया है. अपनी मां के छोड़ने और अपने ही ग्रुप के बार-बार रिजेक्ट किए जाने के बाद सात महीने के मैकाक बंदर “पंच-कुन” को आखिरकार उसके परिवार ने अपना लिया है.

अकेलेपन में साथी बना प्लश टॉय

पंच-कुन की कहानी तब सामने आई जब वह अपनी मां के बिना अकेला रह गया था. ज़ू के स्टाफ ने उसे उसके अकेलेपन को दूर करने और उसकी फिजिकल ताकत बढ़ाने के लिए एक ऑरंगुटान जैसा दिखने वाला सॉफ्ट टॉय दिया है. छोटा पंच घंटों तक खिलौने से चिपका रहता था, जो मां की कमी को पूरा करने का उसका एकमात्र सहारा था.

दिल को छू लेने वाला पल

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बंदर (ओन्सिंग) को छोटे पंच को अपनी बाहों में लेकर कसकर गले लगाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा एक और वीडियो में एक और बंदर पंच के फर को साफ करते हुए देखा गया. सच तो यह है कि बंदर सिर्फ उसे साफ नहीं कर रहा था, बल्कि अपना प्यार दिखा रहा था.

विरोध क्यों हुआ?

ज़ू एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पंच को शुरू में मुश्किल हुई. जब भी वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने की कोशिश करता, तो दूसरे बंदर उसे डांटते या भगा देता था. ज़ू एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक “शुरू में जब पंच दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करता, तो उन बच्चों की मादा बंदर को लगता कि वह उनके बच्चों को परेशान कर रहा है. इस गलतफहमी की वजह से दूसरे बंदर उसे बार-बार परेशान करते थे.”

सोशल मीडिया पर ‘हीलिंग’ माहौल

यह खबर आने के बाद इंटरनेट पर लोग अपनी खुशी ज़ाहिर कर रहे है. एक यूजर ने लिखा “मुझे नहीं पता था कि एक छोटे बंदर की खुशी देखकर मैं इस तरह रो पड़ूंगा.” दूसरे ने लिखा “पंच को अब खिलौनों की नहीं, अपनों के प्यार की जरूरत है, और उसे वह मिल गया.”

ज़ू के अधिकारियों का कहना है कि अब पंच धीरे-धीरे दूसरे बंदरों को समझ रहा है और अपने नए परिवार के साथ सुरक्षित और खुश है.

Advertisement