Home > लाइफस्टाइल > Egg Benefits For Women: रोज कितने अंडे खाएं महिलाएं? सही मात्रा से घटेगा वजन और हड्डियां भी होंगी स्टील जैसी मजबूत!

Egg Benefits For Women: रोज कितने अंडे खाएं महिलाएं? सही मात्रा से घटेगा वजन और हड्डियां भी होंगी स्टील जैसी मजबूत!

Egg Benefits For Women: महिलाओं के लिए अंडे काफी फायदेमंद साबित होते हैं. क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. साथ ही इससे प्रेग्नेंसी में भी मदद मिलती है.

By: Preeti Rajput | Published: February 21, 2026 10:17:20 AM IST



Egg Benefits For Women: आजकल की लाइफस्टाइल को देखते हुए लोग अपनी फिटनेस और सही डाइट को लेकर काफी अवेयर रहते हैं. लोग अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं. इसके लिए वह अच्छा खाना और प्रोटीन का इंटेक बढ़ा रहे हैं. प्रोटीन के लिए कई लोग अंडे खाना पसंद करते हैं. अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर है. लेकिन, कोलेस्ट्रॉल के कारण महिलाएं अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं. आइए जानते हैं कि रोजाना कितने अंडे खाना महिलाओं के लिए सुरक्षित है. 

प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स 

हेल्थलाइन के अनुसार, अंडा प्रोटीन का सबसे बेस्ट सोर्स में से एक है. एक बड़ा अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन और 70 से 80 कैलोरीज होती हैं. कुल प्रोटीन में से 3 ग्राम प्रोटीन का हिस्सा सफेद हिस्से में और बाकी 3 पीले हिस्से में होता है. अंडा वजन घटाने के साथ-साथ मसल्स बिल्डिंग के लिए भी मददगार होता है. अंडे में कोलीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ब्रेन की हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है.  साथ ही इसमें मौजूद विटामिन D, B12, सेलेनियम और आयरन जैसे  तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में काम आते हैं. जो महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करते हैं. ल्यूटिन और जियाजैंथिन आंखों की रोशनी सुधारने में मदद करते हैं. 

रोजाना कितने अंडे खाना है सुरक्षित?

हेल्थलाइन के मुताबिक, हेल्दी महिलाओं के लिए रोज 1 से 2 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है. इससे HDL यानी गुड कोलेस्ट्ऱ़ॉल बढ़ता है. जो कि हार्ट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है. एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना 2 अंडे खाने से LDL-HDL रेश्यो बेहतर होता है. लेकिन डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल वाली महिलाओं को हर हफ्ते केवल 4 से 5 अंडे खाने चाहिए. इशसे ज्यादा नहीं. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी हार्ट डिजीज न होने पर 7 अंडे प्रति सप्ताह लेने को सुरक्षित मानता है. उम्र के मुताबिक, 20 से 50 साल का महिलाएं 1 से 2 अंडे रोज खा सकती हैं.

Tummy Time: क्या होता है टमी टाइम, क्यों है ये जरूरी, जानें इसके फायदे…!

रोजाना अंडे खाने के फायदें

  • अंडे,जो दुनिया भर में नाश्ते की प्लेट में अक्सर होते हैं, शायद हममें से कई लोगों के अंदाजे से कहीं ज्यादा पावरफुल होते हैं. यह सच में छोटे न्यूट्रिशनल पावरहाउस हैं.
  • अंडे सबसे ज्यादा न्यूट्रिशियस खाने की चीजों में से हैं. एक बडा अंडा प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन और मिनरल का भरपूर मिक्सचर देता है: विटामिन A, B-कॉम्प्लेक्स (B2, B5, B12), फोलेट, विटामिन D, E, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, और भी बहुत कुछ.
  • अंडे कोलीन नाम के न्यूट्रिएंट का एक कीमती सोर्स हैं, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम की हेल्थ को सपोर्ट करता है, न्यूरोट्रांसमीटर प्रोडक्शन में मदद करता है, और याददाश्त और कॉग्निशन को सपोर्ट करता है.
  • अंडे उन महिलाओं के लिए खास तौर पर मददगार हो सकते हैं जो हेल्दी वजन बनाए रखने या अपना वजन मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं. अंडों में हाई-क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट ज्यादा होता है, लेकिन कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं.
  • अंडे आंखों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं. जर्दी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं – ये पिगमेंट रेटिना में जमा हो जाते हैं और आँखों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, खासकर मोतियाबिंद और मैकुलर डिजनरेशन जैसी उम्र से जुडी बीमारियों से.

Gond Katira Benefits: ये खास चीज खाएं, गर्मी में भी रहेंगे कूल! शरीर रहेगा हाइड्रेट और एक्टिव

Advertisement