Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today: एक झटके में बढ़े दाम! नोएडा समेत कई शहरों में पेट्रोल महंगा, क्या रोज का सफर अब पड़ेगा भारी?

Petrol Diesel Price Today: एक झटके में बढ़े दाम! नोएडा समेत कई शहरों में पेट्रोल महंगा, क्या रोज का सफर अब पड़ेगा भारी?

Petrol Diesel Price Today: एक बार फिर उन लोगों के लिए टेंशन की खबर है जो अपने अपने वाहन निकाल कर यात्रा करने की तैयारी में हैं. दरअसल, कई महीनों के बाद, ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर $70 प्रति बैरल के पार चली गई हैं.

By: Heena Khan | Published: February 19, 2026 7:38:03 AM IST



Petrol Diesel Price Today: एक बार फिर उन लोगों के लिए टेंशन की खबर है जो अपने अपने वाहन निकाल कर यात्रा करने की तैयारी में हैं. दरअसल, कई महीनों के बाद, ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर $70 प्रति बैरल के पार चली गई हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल और डीज़ल की रिटेल कीमतों में भी देखने को मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेंट क्रूड में एक बार में करीब $3 का उछाल आया. नोएडा समेत कई शहरों में आज रिटेल तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है. लेकिन, सरकारी तेल कंपनियों ने देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

किन-किन राज्यों में बढ़े दाम 

जानकारी के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर ₹94.90 प्रति लीटर और डीज़ल 12 पैसे बढ़कर ₹88.01 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं अगर बात करें गाजियाबाद की तो यहां पेट्रोल 5 पैसे गिरकर ₹94.70 प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीज़ल 5 पैसे सस्ता होकर ₹87.81 प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 18 पैसे की गिरावट के साथ 91.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Salim Khan Health Update: क्या सच में सलीम खान की कंडीशन क्रिटिकल? या सिर्फ अफवाहों का बाजार, डॉक्टर ने किया खुलासा

दिल्ली से लेकर कोलकाता तक का हाल 

  • दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीज़ल ₹87.62 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹103.44 और डीज़ल ₹89.97 प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹100.76 और डीज़ल ₹92.35 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹104.95 और डीज़ल ₹91.76 प्रति लीटर है.

किन शहरों में बदले दाम 

  • नोएडा में पेट्रोल ₹94.90 और डीज़ल ₹89.01 प्रति लीटर है.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Advertisement