Home > राजस्थान > Jaipur Weather: कहीं बारिश तो कहीं ओलों की मार! आज राजस्थान के इन जिलों में संभलकर रहें, IMD का येलो अलर्ट जारी

Jaipur Weather: कहीं बारिश तो कहीं ओलों की मार! आज राजस्थान के इन जिलों में संभलकर रहें, IMD का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: जहां कई राज्यों इ धूप खिलना शुरू हो गई है. वहीं राजस्थान का मौसम अब भी मिजाज बदल रहा है. इसी के चलते एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने राजस्थान के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है.

By: Heena Khan | Published: February 18, 2026 6:20:30 AM IST



Rajasthan Weather: जहां कई राज्यों इ धूप खिलना शुरू हो गई है. वहीं राजस्थान का मौसम अब भी मिजाज बदल रहा है. इसी के चलते एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने राजस्थान के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में तापमान गिर गया है और आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है. साथ ही बता दे कि मंगलवार शाम को नागौर जिले में भारी बारिश और ओले गिरे, इसी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं बता दें कि, नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी भारी बारिश देखे को मिली है. साथ ही बता दें, राजधानी जयपुर, बीकानेर और अजमेर में देर रात तक बारिश होती रही, जिसके बाद यहां का मौसम ठंडा हो गया. 

जयपुर का मौसम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार सुबह से ही जयपुर में तेज ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं. इससे पहले, पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ ​​रहा और तेज धूप निकली. वहीं बता दें कि पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अभी तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा है.

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, भारत का सुपर-8 शेड्यूल कन्फर्म! जानें कब और किससे मुकाबला

जानें आज कैसा रहेगा मौसम ? 

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 फरवरी को राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहने वाला है. जिसकी वजह से आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है और कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की संभावना है,  मावठ के इस असर से अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है, वहीं इसके बाद फिर से गर्मी दस्तक दे सकती है. 

फिल्म ‘नायक’ के बाद अनिल कपूर को क्यों मिले राजनीतिक ऑफर? अभिनेता ने खुद बताया

Advertisement