IND vs PAK Match Pitch Report: टी-20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत रविवार (15 फरवरी, 2026) की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला है. यह मैच बेहद करीबी और दिलचस्प भी हो सकता है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें यह तीसरा मुकाबला जीतना चाहेंगीं. एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान की टीम उसी लय और जज्बे के साथ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरना चाहेगी. जाहिर है मुकाबला टक्कर का हो सकता है.
पिच रिपोर्ट
टी-20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो अब तक आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. रोचक बात यह है कि इनमें 2 मैच दिन के दौरान खेले गए जबकि एक मुकाबला शाम को हुआ. तीनों मुकाबले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते. ऐसे में यहां पर रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है. स्पेनर्स की मददगार इस स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री भी है. ऐसे में यहां पर स्पिनर्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलना मुश्किल होता है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. 22 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तो 28 मैचों में पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 152 रन है. इसका मतलब यहां पर रन बनाना भी काफी मुश्किल होता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- हार्दिक पंड्या
- शिवम दुबे
- रिंकू सिंह
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- वरुण चक्रवर्ती
- जसप्रीत बुमराह
कुलदीप यादव होंगे टीम 11 में शामिल!
बारिश की आशंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी. क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस मैदान की पिच पर स्पिनर्स के हावी रहने की संभावना है. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पिछले दो मैचों से खेले भी नहीं हैं. ऐसे में कुलदीप यादव को इस मैच में उतारा जा सकता है. इसके साथ ही उनका गेंदबाजी प्रदर्शन भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है.
बुमराह-वरुण के साथ कुलदीप को मिलेगा मौका
बताया जा रहा है कि भारत की ओर से मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे. यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार है. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को मौका मिलने की पूरी संभावना है.