O Romeo First Review Out | O Romeo Review | Shahid Kapoor O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी (Shahid Kapoor And Tripti Dimri) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसकी कहानी को लेकर खूब चर्चा हो रही थी. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. बॉक्स ऑफिस के आंकडे आज शाम तक सामने आ जाएंगे. इस फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे स्टार भी शामिल हैं. सुबह के शो शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन सामने आ चुकी हैं. पहला शो देखने वाले लोगों ने अपनी राय खुलकर शेयर की. आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
O Romeo को लेकर दर्शकों का पहला रिएक्शन
एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा कि ‘शाहिद कपूर के O Romeo की जितनी तारीफ की जाए कम है. शाहिद कपूर की एक्टिंग जबरदस्त रही है, बाकी स्टार कास्ट की एक्टिंग भी, यह धमाल मचा देगी, और Shahid Kapoor ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘ओरोमियो रॉ इमोशंस और पावरफुल ड्रामा के साथ इंटेंस गैंगस्टर रोमांस वापस ला रहा है. शाहिद कपूर स्क्रीन पर छा गए हैं, उनका अग्रेसन, इमोशनल डेप्थ और डायलॉग डिलीवरी इलेक्ट्रिफाइंग है. हर सीन इंटेंसिटी से भरा लगता है. तृप्ति डिमरी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, ग्रेसफुल लेकिन स्ट्रॉन्ग. उनकी केमिस्ट्री कहानी में इमोशनल वेट जोड़ती है. नाना पाटेकर एक बहुत ही इंटरेस्टिंग और अनोखे अवतार में सरप्राइज देते हैं, उनकी परफॉर्मेंस फिल्म में डेप्थ और अनप्रिडिक्टेबिलिटी जोड़ती है. तमन्ना भाटिया (गेस्ट अपीयरेंस), विक्रांत मैसी (गेस्ट रोल) और दिशा पटानी का एक जबरदस्त आइटम सॉन्ग, सभी एक्स्ट्रा मास और एंटरटेनमेंट वैल्यू जोड़ते हैं.’
Shahid Kapoor’s #ORomeo can’t praise the movie enough. 🔥
O romeo Review Blockbuster – Rating : ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 💫 4.5/5
Shahid Kapoor’s acting has been phenomenal, as has the acting of the rest of the star cast, it will create a storm, and #ShahidKapoor has blown away the… pic.twitter.com/pHc2GzXKr6— its cinema (@itsciiinema) February 12, 2026
डायरेक्शन को लेकर क्या बोले यूजर?
डायरेक्शन के बारे में बताते हुए यूजर ने लिखा कि ‘विशाल भारद्वाज ने स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर आर्क्स और स्टाइलिश एग्जीक्यूशन के साथ एक दिलचस्प गैंगस्टर-रोमांटिक ड्रामा पेश किया है. कहानी कहने का तरीका इमोशन और एक्शन को खूबसूरती से बैलेंस करता है. एक सॉलिड कैरेक्टर बिल्ड-अप के साथ शुरू होता है जिसमें लव एंगल, अंडरवर्ल्ड कॉन्फ्लिक्ट और लेयर्ड सस्पेंस इंट्रोड्यूस होता है. यहीं से फिल्म फ़ुल थ्रॉटल पर जाती है. हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस, इंटेंस कॉन्फ्लिक्ट, इमोशनल ब्रेकडाउन मोमेंट्स और पावरफ़ुल मास एलिवेशन सीन हावी हैं. सिनेमैटोग्राफी स्टाइलिश है, और एक्शन कोरियोग्राफ़ी रॉ लेकिन सिनेमैटिक लगती है.’
Shahid Kapoor’s #ORomeo can’t praise the movie enough. 🔥
O romeo Review Blockbuster – Rating : ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 💫 4.5/5
Shahid Kapoor’s acting has been phenomenal, as has the acting of the rest of the star cast, it will create a storm, and #ShahidKapoor has blown away the… pic.twitter.com/pHc2GzXKr6— its cinema (@itsciiinema) February 12, 2026
फिल्म की एडवांस बुकिंग
रुझानों के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है. Sacnilk के अनुसार, O Romeo की एडवांस बुकिंग में 1.18 लाख से ज्यादा रही है. रीजर्व सीटों को छोड़कर लगभग ₹3.27 करोड़ की कमाई हुई है.
‘कबीर सिंह’ ने तोड़े थे रिकॉर्ड
शाहिद कपूर के लिए यह बहुत बड़ी फिल्म है. एक्टर की आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ थी. फिल्म को मिल रहे रिएक्शन से ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है.