Home > दिल्ली > Delhi Encounter: असद गैंग हुई खल्लास! सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से राजधानी में दहशत; पुलिस ने 3 बदमाशों को ठोका

Delhi Encounter: असद गैंग हुई खल्लास! सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से राजधानी में दहशत; पुलिस ने 3 बदमाशों को ठोका

Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध की वजह से अब राजधानी की पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. जिसके चलते आज सुबह-सुबह दिल्ली में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा.

By: Heena Khan | Published: February 13, 2026 6:56:54 AM IST



Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध की वजह से अब राजधानी की पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. जिसके चलते आज सुबह-सुबह दिल्ली में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. दरअसल, दिल्ली के उस्मानपुर में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, शक्करपुर ने एक सेमी-एनकाउंटर में तीन बदमाशों को ढेर कर दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी बदमाश असद गैंग के मेंबर बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं पकड़े गए बदमाशों में गैंग का लीडर भी शामिल है. तीनों घायल हैं और अभी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.

जानिए पूरा मामला 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम को जानकारी मिली थी कि मेरठ से असद गैंग का बदनाम लीडर अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया. जैसे ही तीनों बदमाश बाइक पर आते दिखे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए चैलेंज किया. लेकिन, पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

Mahashivratri 2026 Upay: रुद्राभिषेक के बाद बीमार इंसान के साथ कर दें ये चीज, झट से स्वस्थ हो जाता शख्स

असद गैंग का एनकाउंटर 

वहीं फिर जवाबी कार्रवाई करने की बारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की थी. एनकाउंटर के दौरान, क्राइम ब्रांच टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया. लेकिन, बदमाशों की एक गोली एक SI को छूकर निकल गई. खुशकिस्मती से, उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वो बच गया. तीनों बदमाशों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार किए गए तीनों लोग मेरठ में एक मर्डर केस में वॉन्टेड थे, जो आपसी रंजिश की वजह से हुआ था. घायलों में गैंग लीडर असद भी शामिल है. इन क्रिमिनल्स के खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

Aaj Ka Mausam: दिल्लीवालों सावधान! बादलों के साथ लौटेगी ठिठुरन, यूपी-बिहार में भी आंधी की आहट

Advertisement