Home > व्यापार > Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा दाम, खरीदने से पहले फटाफट करें नोट

Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा दाम, खरीदने से पहले फटाफट करें नोट

Gold Price Today: करीब 10 दिनों बाद सोने और चांदी के दाम ने बाजार को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. देश के कई शहरों में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली.

By: JP Yadav | Published: February 9, 2026 5:23:49 PM IST



Gold Rate Today: भारत के साथ-साथ वैश्चिक स्तर पर भी सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. करीब 10 दिनों तक सोने-चांदी के दाम में गिरावट के बाद सोमवार को बाजार का रुख बदला नजर आया. सोमवार (9 फरवरी 2026) को सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला.  सोने की कीमतों में सोमवार को बढ़त देखने को मिली. सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने की कीमतों में उछाल देखा गया. सोना 2200 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी ने भी छलांग मारी और इसके दाम में 12,000 रुपये से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. यह अलग बात है कि सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.57 लाख/10 ग्राम के करीब रहा. सोने की कीमत सोमवार को 1,58,500 रुपये/10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी ने 2,64,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. 

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में क्या है सोने कीमत

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 24 कैरट सोने का भाव 156,750 रुपये है, जबकि 22 कैरट सोने की कीमत 143,700 रुपये है.इसके अलावा द‍िल्‍ली में चांदी की कीमत 285,000 प्रत‍ि क‍िलो ग्राम है. दिल्ली  से सटे गाजियाबाद  और नोएडा शहर की बात करें तो यहां 4 कैरट सोने का भाव 1,56,750 रुपये है, जबकि  22 कैरट सोने की कीमत 1,43,700 रुपये है. वहीं, गाज‍ियाबाद में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रत‍ि क‍िलो ग्राम है.

तमिनाडु और कर्नाटक में क्या गिरे दाम

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में  24 कैरट सोने का भाव 1,57,310  रुपये है, जबकि 22 कैरट सोने की कीमत 1,44,200 रुपये है, जबक‍ि चेन्‍नई में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रत‍ि क‍िलो ग्राम पर पहुंच गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये है, जबकि 22 कैरट सोने के दाम 1,43,550 रुपये है. वहीं, मुंबई में चांदी का दाम 2,85,000 किलोग्राम पर पहुंच गई है. बेंगलुरु में 22 कैरट सोने का भाव 1,43,550 रुपये है, जबक‍ि 24 कैरट सोने का भाव 1,56,600  रुपये है. बेंगलुरु में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रत‍ि क‍िलो ग्राम है.

Advertisement