Home > भोजपुरी > Khesari Lal Yadav: एक बार फिर ट्रोल हुए खेसारी लाल यादव, ब्राह्मण बच्चा बना वजह: VIDEO

Khesari Lal Yadav: एक बार फिर ट्रोल हुए खेसारी लाल यादव, ब्राह्मण बच्चा बना वजह: VIDEO

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 9, 2026 5:08:27 PM IST



Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने बड़बोले अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. जहां भी जाते हैं, कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान खेसारी लाल यादव ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करा दिया.

इस इवेंट में खेसारी स्टेज पर आए और वहां मौजूद एक ब्राह्मण बच्चे से उनके पैर छूने से मना कर दिया. उन्होंने बच्चे से कहा कि ऐसा बिल्कुल न करें. वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी पहले बच्चे का हाल चाल पूछते हैं और फिर उसे समझाते हैं कि ब्राह्मण कुल के बच्चे को किसी के पैर नहीं छूने चाहिए. इसके बाद खुद खेसारी बच्चे के पैर छूते हैं और कहते हैं, ‘आप पैर मत छुआ करो, आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो. हमारे यहां संस्कार है कि हम ब्राह्मण बच्चों के भी पैर छूते हैं.’

 सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

खेसारी के इस बयान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स ने उनके बड़बोलेपन पर प्रतिक्रिया दी और कईयों ने इसे गलत बताया. कई लोगों का कहना है कि इसी तरह की सोच और बड़बोलेपन की वजह से खेसारी चुनाव हार गए थे. कुछ ने लिखा कि इसे संस्कार नहीं, बल्कि गुलामी कहा जाता है. उनका तर्क है कि कोई भी सिर्फ अपने जन्म या जाति की वजह से सम्मान का अधिकारी नहीं बनता.

 जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप

सोशल मीडिया यूजर्स ने खेसारी पर जातिवाद फैलाने का आरोप भी लगाया. कई लोगों ने कहा कि चाहे ब्राह्मण हो या किसी और जाति का व्यक्ति, खेसारी जैसे कलाकार को केवल आशीर्वाद देना चाहिए. किसी बच्चे के साथ ऐसा अलग व्यवहार करना गलत संदेश देता है. कुछ ने इसे मानसिक गुलामी और बौद्धिक विकलांगता की सीमा बताया.

 खेसारी का रिएक्शन

फिलहाल खेसारी लाल यादव ने इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ये पहला मौका नहीं है जब वो विवादों में रहे हों. पहले भी उनके कुछ बयान पवन सिंह या महिलाओं को लेकर वायरल हो चुके हैं. उनकी इसी बड़बोले और कभी-कभी विवादित प्रवृत्ति के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ता है.

खेसारी लाल यादव का यह वीडियो यह दर्शाता है कि समाज में जाति आधारित विचारधारा अभी भी लोगों के बीच मौजूद है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कलाकारों को अपने बयान और व्यवहार में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनका हर शब्द और हर कदम लोगों पर प्रभाव डाल सकता है.

 

Advertisement