Nimisha Priya Case: बस एक ही दिन बाकि है ‘जब भारत की बेटी को फांसी पर लगता दिया जाएगा। दरअसल, केरल की एक नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फाँसी दी जाने की तैयारी की जा रही है। वहीँ अब भारत की बेटी को बचाने के लिए सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम, आंध्र प्रदेश अबू बकर मुसलियार आगे आ गए हैं, और उसे बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीँ यमनी धर्मगुरु मृतक के परिवार से बात कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, निमिषा प्रिया पर 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या करने का इल्जाम है। वहीँ जानकारी के मुताबिक उसे 16 जुलाई को फाँसी दी जा सकती है। वहीँ अब मुस्लिम धर्मगुरु मुसलियार उसे बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
मृतक के परिवार से संपर्क में धर्मगुरु
जानकारी के मुताबिक मुसलियार (94) ने यमन में धार्मिक नेतृत्व के साथ बातचीत की है और वो यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के परिवार के संपर्क में हैं, जिनकी 2017 में एक भारतीय नर्स ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। मुसलियार को भारत के मुफ्ती-ए-आजम की उपाधि प्राप्त है और उन्हें आधिकारिक तौर पर शेख अबू बक्र अहमद के नाम से भी जाना जाता है।
जानिए पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें, केरल की नर्स निमिषा प्रिया को अपने यमन के व्यापारिक साथी मेहदी की हत्या के जुर्म में 16 जुलाई को फाँसी दी जानी है। सूत्रों ने बताया कि दीयात (रक्त-धन) के भुगतान के लिए बातचीत हो चुकी है और केरल में संबंधित पक्षों को सूचित कर दिया गया है। हालाँकि, बातचीत की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।