Home > व्यापार > Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो नोट कर लें अपने-अपने शहर के ताजा रेट्स

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो नोट कर लें अपने-अपने शहर के ताजा रेट्स

Gold Silver Price Today | Gold Silver Rate Today |  Sona Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा गिरावट का दौर मंगलवार को थम गया. आखिर कितने बढ़े दाम, जानने के लिए पढ़िये स्टोरी.

By: JP Yadav | Last Updated: February 3, 2026 5:41:28 PM IST



Gold Silver Price Today | Gold Silver Rate Today |  Sona Chandi Ka Bhav: पिछले करीब एक सप्ताह से भले ही सोना चांदी के दाम गिरे, लेकिन अब तेजी लौट आई है. वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने के दामों में इजाफा हो रहा है. इस बीच इन धातुओं के दामों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी का रुझान आगे भी जारी रह सकता है. जानकार यह भी मानते हैं कि इस साल के अंत तक सोना नए रिकॉर्ड स्तर बना सकता है. अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो बाजार के उतार-चढ़ाव को भी समझ लें. सोना-चांदी में बढ़ते दामों की वजह से यह अब आम लोगों से दूर हो गया है, लेकिन बीच-बीच में गिरावट से मौका बन भी सकता है.

इस बीच 

price silver news 03 feb

28000 बढ़ी चांदी की कीमत

मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 28,298 रुपये बढ़कर 2,64,559 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसे पहले पहले शाम तीन बजे चांदी की कीमत 29,621 रुपये बढ़कर 2,65,882 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. इसका मतलब इसमें हल्की गिरावट आई. 

gold price 3 feb

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीतम में हुआ इजाफा

इससे पहले सोमवार को सप्ताह की शुरुआत के ही दिन कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,757.80 प्रति औंस दर्ज किया गया, जबकि चांदी की की $83.745 प्रति औंस दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को सोने की कीमत $4,840 प्रति औंस रही, जबकि चांदी की कीमत $83.730 प्रति औंस पर दर्ज की गई. 

Advertisement