Income Certificate Apply Online: आय प्रमाण पत्र एक सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसमें किसी व्यक्ति या परिवार की सालाना आय दर्ज होती है. इसका उपयोग छात्रवृत्ति, फीस में छूट, सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अन्य सरकारी कामों में किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करते हैं. अगर नहीं तो आइए जानते हैं-
How to apply for Income Certificate: आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें
भारत में आय प्रमाण पत्र के लिए दो तरीकों से आवेदन किया जा सकता है –
1. ऑनलाइन (घर बैठे)
2. ऑफलाइन (सरकारी कार्यालय जाकर)
आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन तरीका अपनाते हैं क्योंकि ये आसान और समय बचाने वाला है.
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन में अंतर
ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन घर बैठे किया जा सकता है. इसके लिए राज्य सरकार की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होता है. डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड किए जाते हैं और आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है.
ऑफलाइन आवेदन
ऑफलाइन तरीके में तहसील या राजस्व कार्यालय जाना पड़ता है. वहां फॉर्म लेकर भरना होता है और सभी कागजात की फोटो कॉपी जमा करनी होती है. स्थिति जानने के लिए फिर से कार्यालय जाना पड़ सकता है.
Income Certificate Online: ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
अलग-अलग राज्यों की अपनी वेबसाइट होती है, जैसे e-District, MeeSeva, Seva Sindhu आदि.
पंजीकरण करें- सबसे पहले अपने राज्य की संबंधित वेबसाइट पर जाएं. मोबाइल नंबर और ई-मेल की मदद से नया अकाउंट बनाएं.
आवेदन फॉर्म भरें- लॉगिन करने के बाद ‘आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन’ ऑप्शन चुनें. नाम, पता, परिवार की जानकारी और आय का विवरण ध्यान से भरें.
दस्तावेज अपलोड करें- जरूरी कागजात को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें.
शुल्क का भुगतान करें- राज्य के अनुसार थोड़ा-सा शुल्क देना होता है. ये भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन तरीकों से किया जा सकता है.
फॉर्म जमा करें- फॉर्म जमा करने के बाद एक रसीद या आवेदन संख्या मिलती है. इसे संभालकर रखें, क्योंकि इसी से आवेदन की स्थिति देखी जाती है.
Documents for Income Certificate Online: आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट
पहचान प्रमाण- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक.
पता प्रमाण- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली या पानी का बिल.
आय से संबंधित प्रमाण- नौकरी करने वालों के लिए वेतन पर्ची या फॉर्म 16. व्यवसाय या अन्य आय के लिए आयकर रिटर्न या स्वयं घोषणा पत्र.
अन्य डॉक्यूमेंट- पासपोर्ट साइज फोटो और साइन किया हुआ घोषणा पत्र.
आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें
जब आवेदन स्वीकार हो जाता है, तो मोबाइल पर मैसेज आता है.
उसी वेबसाइट पर लॉगिन करें.
आवेदन स्थिति या प्रमाण पत्र डाउनलोड आप्शन पर जाएं.
आवेदन संख्या डालें.
डिजिटल हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र डाउनलोड करें.
कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें
कभी-कभी ऑनलाइन आवेदन के बाद भी स्थानीय अधिकारी द्वारा जांच की जा सकती है.
आय प्रमाण पत्र आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य होता है.
ऑनलाइन जारी किया गया प्रमाण पत्र सभी सरकारी विभागों में मान्य होता है.