SUV Follows Woman Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सेफटी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो में एक व्यक्ति कार चलाते हुए दूसरी कार में बैठी महिलाओं की ओर आपत्तिजनक इशारे करता दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो महिलाओं में से ही किसी ने रिकॉर्ड किया था.
लगभग 17 सेकंड के इस वीडियो में एक लाल रंग की एसयूवी कार दिखाई देती है. कार चला रहा व्यक्ति महिलाओं की तरफ फ्लाइंग किस भेजता है, हाथ हिलाता है और कैमरे की ओर इशारा करता है. उसके साथ कार की पिछली सीट पर एक और व्यक्ति बैठा हुआ नजर आता है. आरोप है कि दोनों काफी देर तक महिलाओं की कार का पीछा करते रहे.
पुलिस की कार्रवाई
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया वे नोएडा के सेक्टर 135 के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है. ये घटना नोएडा के पार्थला ब्रिज के पास की बताई जा रही है.
Noida nights just got creepier: Boys in red MG Hector chase a family car, blow flying kisses & throw obscene gestures like it’s entertainment.
These entitled clowns think roads are their playground time for @noidapolice to teach them real consequences.
Zero tolerance for… pic.twitter.com/X3bLdWmcbq
— Being Political (@BeingPolitical1) February 1, 2026
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. पिछले महीने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली नीतू बिष्ट के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया था. आरोप है कि कुछ लोग उनकी कार का पीछा करते हुए डीएनडी फ्लाईवे से ग्रेटर नोएडा तक आए.
एक वीडियो में नीतू बिष्ट ये कहते हुए सुनाई देती हैं कि वे बहुत डर गई थीं. उनके अनुसार, पीछा कर रहे लोगों ने उनकी कार को टक्कर मारने की भी कोशिश की. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें रास्ते में ही मदद मांगनी पड़ी.
मामले का अंत बिना केस के
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों से माफी मंगवाई गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया. इस बात को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि ऐसी घटनाओं में सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जाते.
सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़क पर खुलेआम होने वाली ऐसी हरकतें डर का माहौल बनाती हैं और यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर महिलाएं कब खुद को सेफ महसूस कर पाएंगी.