Home > धर्म > Kal Ka Rashifal 4 February 2026: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 4 February 2026: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 4 February 2026: 4 फरवरी का दिन बहुत शुभ है.फाल्गुन माह की तृतीया तिथि है. 4 फरवरी का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल.

By: Tavishi Kalra | Published: February 3, 2026 1:43:06 PM IST



Tomorrow Horoscope: 4 फरवरी का दिन बहुत शुभ है. इस दिन फाल्गुन माह की तृतीया तिथि है. 4 फरवरी को चंद्रमा सिंह और कन्या राशि में रहेंगे. 4 फरवरी का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का आज का राशिफल.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह दिन बेहतरीन रहने वाला है. इस दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी, इस दिन आपके काम और आपकी क्रिएटिवीटी लोगों को हैरान कर देगी. इस दिन आपके किसी बड़े प्रोजेक्ट को क्रैक कर सकते हैं. यह आपके लिए लकी साहबित हो सकता है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन शानदार रहेगा.य इस दिन आपको हर काम में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और आपके कार्य सफल होंगे. इस दिन आप अपने भविष्य के प्लान की प्लैनिंग कर सकते हैं.  लव रिलेशन में आप वफादारी के साथ आगे बढ़ें. लव पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले अपने कम्युनिकेशन स्किल्स के आधार पर आगे बढ़ सकते हैं. अगर आप मीडिया या सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने में आसानी होदी. आपके काम लोगों का दिन जीत सकते हैं. स्क्रीन टाइम कम रखें, आपको आंखों की दिक्कत सता सकती हैं. मेहनत करें फल की चिंता ना करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा. सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है. आपका पेट खराब हो सकता है, दर्द सता सकता है. इस दिन आपको मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसीलिए बहुत ज्यादा किसी से पंगा ना लें. अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन फिजूलखर्चों से बचना का दिन है. इस दिन अपनी मेहनत करें और उसका प्रदर्शन किसी के सामने ना करें. किसी को नीचा दिखाने या अपमान करने की कोशिश ना करें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है. स्ट्रैस को कम करने के लिए ध्यान का सहारा लें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा. इस दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आज आप रिलैक्स महसूस करेंगे. आपकी लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ मस्त बनेगी, अपने कार्यों पर ध्यान दें, किसी प्रकार की गलती आपको भारी पड़ सकती है.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा. इस दिन आपको कोई परेशान कर रहा था, तो आपको समझने लग सकता है, आपकी दिक्कतें कम होती नजर आएगी.महिलाएं आज घर की साज-सज्जा पर ध्यान दे सकती है. घर में बच्चों के साथ टाइम स्ंपेंड करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज डरे और सहमे से रह सकते हैं. आज आपके विरूद्ध कोई बात होने से आपका मन खराब और परेशान हो सकता है. यह दिन आपका रिसर्च में जा सकता है. आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. यह दिन आपके लिए मेहनत और स्ट्रैस  वाला हो सकता है.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह दिन मेहनत वाला रहेगा. इस दिन अपने लक्ष्य पर फोकस करने की कोशिश करें. इस दिन धनु राशि वाले विदेश ट्रैवल कर सकते हैं. साथ ही अपने पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा. इस दिन भगवान की कृपा आप पर रहेगी और आप काम बनेंगे. आप आज थोड़े इमोशनल हो सकते हैं. साथ ही अपनी हेल्थ का ख्याल रखें, आपको दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. खांसी और जुखाम बदलते मौसम में आपको तंग कर सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन बेहतरीन रहेगा. इस दिन आप क्रिएटीविटी के काम में अपने आप को लगा सकते हैं. आप अपने मन की करने के बाद बहुत खुश महसूस करेंगे. यह दिन आपके लिे गुड न्यूज लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. माता-पिता का सम्मान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहेगा. इस दिन आपको कुछ हद कर थकान हो सकती है. पैसा आने के चांस बढ़ ससते हैं. लव लाइफ में खुशियां आएगी. सेहत का ख्याल रखें, घर के बड़ों का सम्मान करें. आपका किसी बड़ी संस्थान में सलेक्शन हो सकता है.

Advertisement