Snowfall in Jammu Kashmir: कश्मीर में हाल ही में हुई बर्फबारी ने यहां की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है, और टूरिस्ट काफी उत्साहित दिख रहा है. गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे मशहूर टूरिस्ट जगह पर बड़ी संख्या में लोग बर्फ से ढके पहाड़ों और घाटियों का मज़ा ले रहा है. होटल और रिसॉर्ट्स में अच्छी बुकिंग हो रही है, जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री को काफी जरूरी बढ़ावा मिला है.
स्थानीय लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें
इस खूबसूरत बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की ज़िंदगी मुश्किल कर दी है. पिछले हफ़्ते हुई भारी बर्फबारी ने घाटी के कई हिस्सों में रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह से रोक दिया है. कई पहाड़ी और दूरदराज के इलाके अपने ज़िला मुख्यालयों से कटे हुए है. सड़कों पर बर्फ की मोटी परतें जमने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है, जिससे जरूरी सामान, दवाइयों और खाने-पीने की चीज़ों की कमी हो गई है.
Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की;
बिजली और पानी की सप्लाई पर असर
बर्फबारी से बिजली और पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है. कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही है. जबकि जमी हुई पाइपलाइनों की वजह से पानी की सप्लाई बाधित हुई है. इस ठंडे मौसम में इन जरूरी सेवाओं की कमी से सबसे ज़्यादा परेशानी बुज़ुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों को ज्यादा हो रहा है.
लद्दाख हाईवे अभी भी बंद
कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला अहम नेशनल हाईवे पिछले एक हफ़्ते से बंद है. हिमस्खलन और भारी बर्फ जमने की वजह से सड़क खराब हो गई है. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) और प्रोजेक्ट बीकन की टीमें लगातार बर्फ हटाने और सड़क को ठीक करने का काम कर रही है. लेकिन खराब मौसम उनके प्रयासों में रुकावट डाल रहा है.
दलाई लामा को ग्रैमी मिलते ही चीन को लगी मिर्ची! जानें किस कैटेगिरी में मिला ये अवॉर्ड
कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में और बर्फबारी होने की संभावना है. ऊंचे इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है. जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे स्थिति और भी मुश्किल हो सकती है.