Home > देश > सुहागरात पर दुल्हन को आया चक्कर, फिर दूल्हे ने दिखाई ऐसी चीज,शादी टूटने तक पहुंच गई बात, वजह जानकर सब हैरान!

सुहागरात पर दुल्हन को आया चक्कर, फिर दूल्हे ने दिखाई ऐसी चीज,शादी टूटने तक पहुंच गई बात, वजह जानकर सब हैरान!

दुल्हन ने जैसे ही किट देखी, वह भड़क गई। बिना देर किए उसने अपने मायके फोन किया और अपनी ननद को पूरी बात बताई। कुछ ही देर में दुल्हन के परिवार वाले उसके ससुराल पहुँच गए।

By: Ashish Rai | Published: July 14, 2025 3:55:27 PM IST



Rampur News: शादी का माहौल, रस्में और एक नए रिश्ते की शुरुआत… लेकिन रामपुर ज़िले के एक गाँव में यह नई शुरुआत विवाद में बदल गई। सुहागरात के दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने खुशियों भरे माहौल को तनाव में बदल दिया। शनिवार को एक युवक ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की। दुल्हन जब पहली बार ससुराल पहुँची, तो उसे गर्मी और थकान के कारण चक्कर आने लगे। यह एक सामान्य बात हो सकती थी, लेकिन दूल्हे को शक हो गया।

Bihar Chunav से पहले SIR List देख क्यों सूख गया नेताओं का गला? कांग्रेस के पुराने घाव फिर हुए लाल…तेजस्वी भी भयंकर तिलमिलाए

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रामपुर के एक युवक की शनिवार को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी सम्पन्न हुई। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो गर्मी और थकान के कारण उसे चक्कर आने लगे। यह देखकर दूल्हा घबरा गया और अपने दोस्तों से सलाह ली। दूल्हे के दोस्तों ने मज़ाक में कहा कि यह गर्भावस्था का लक्षण हो सकता है। तब दूल्हे ने इसे गंभीरता से लिया और रात में ही मेडिकल स्टोर से प्रेगनेंसी टेस्ट किट लाकर अपनी पत्नी को दे दी।

दुल्हन ने तुरंत अपने मायके फोन किया

दुल्हन ने जैसे ही किट देखी, वह भड़क गई। बिना देर किए उसने अपने मायके फोन किया और अपनी ननद को पूरी बात बताई। कुछ ही देर में दुल्हन के परिवार वाले उसके ससुराल पहुँच गए। मामला बिगड़ने लगा तो गाँव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और पंचायत बुलाई।

इस तरह सुलझा मामला

पंचायत में दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा उस पर शक करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। वहीं, दूल्हे ने सफाई दी कि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया, बल्कि अपने दोस्तों के बहकावे में आकर अज्ञानता में ऐसा कदम उठा लिया। आखिरकार दूल्हे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। इसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

Himanchal Pradesh: मां की गोद से छूटकर नदी में समा गई नन्नी परी… 10 मिनट तक मौत से झूलती रही मां-बहन, हिमाचल में दिल दहला वाला हादसा आया सामने

Advertisement