Home > देश > Mary Kom Apology video: ‘मैं फुटबॉल के खिलाफ, मुझे भी’, मैरी कॉम ने अपने हालिया बयान पर तोड़ी चुप्पी, मर्दों से मांगी माफी

Mary Kom Apology video: ‘मैं फुटबॉल के खिलाफ, मुझे भी’, मैरी कॉम ने अपने हालिया बयान पर तोड़ी चुप्पी, मर्दों से मांगी माफी

Mary Kom Apology video: हाल ही में भारतीय बॉक्सिंग की जानी-मानी खिलाड़ी मैरी कॉम ने एक बयान दिया था जिसके बाद लोग उन्हें काफी कुछ कहते हुए नजर आए. अब मैरी कॉम ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है और वीडियो शेयर किया है. आइए देखते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 2, 2026 3:11:00 PM IST



Mary Kom Apology video: भारतीय बॉक्सिंग की जानी-मानी खिलाड़ी मैरी कॉम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी बातों को लेकर खुलकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे लोग भ्रमित हुए और बेवजह विवाद खड़ा हो गया. इस पूरे मामले पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी.

मैरी कॉम ने बताया कि उनका बयान उनके निजी जीवन से जुड़ी भावनाओं से निकला था. तलाक के बाद के हालात, मानसिक तनाव और लंबे समय से दबे दर्द ने उन्हें भावुक कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना या किसी समुदाय के खिलाफ बोलना नहीं था.

 शादी और तलाक को लेकर क्या कहा

उन्होंने साफ किया कि उनकी शादी शुरू से खराब नहीं थी. कई सालों तक उनका पारिवारिक जीवन ठीक रहा, लेकिन समय के साथ हालात बदले और भरोसा खत्म हो गया. इसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हुए. उन्होंने ये भी कहा कि इस पूरे दौर में उन्होंने संयम बनाए रखा और सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा.

 बयान को गलत तरीके से किया गया वायरल

मैरी कॉम ने दुख जताया कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया. उन्होंने कहा कि उनके बयान का संदर्भ अलग था, लेकिन उसे गलत अर्थ में पेश किया गया, जिससे नकारात्मक माहौल बन गया.

 फुटबॉल या किसी खेल के खिलाफ नहीं

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो फुटबॉल या युवा खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं हैं. भले ही वो एक बॉक्सर हैं, लेकिन फुटबॉल से उन्हें भी लगाव है. उनका मानना है कि हर खेल और हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है.

 खिलाड़ियों के संघर्ष का सम्मान

मैरी कॉम ने कहा कि जो खिलाड़ी जमीनी लेवल से मेहनत करके आगे बढ़ते हैं, वो सभी के लिए प्रेरणा होते हैं. उन्होंने सुनील छेत्री और बाइचुंग भूटिया जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता मेहनत, धैर्य और त्याग से मिलती है. उनका बयान किसी खिलाड़ी की मेहनत को कम आंकने के लिए नहीं था.

 दिल से माफी और अपील

अपने बयान से आहत हुए लोगों से मैरी कॉम ने दिल से माफी मांगी. उन्होंने खास तौर पर कहा कि उनकी बात सभी पुरुषों के लिए नहीं थी और न ही किसी का अपमान करने के इरादे से कही गई थी.

मैरी कॉम ने माना कि वो एक भावनात्मक क्षण था, जब वर्षों का दर्द एक साथ बाहर आ गया. उन्होंने लोगों से अपील की कि इसे किसी विचारधारा या संदेश के रूप में न देखा जाए. वो किसी तरह की नकारात्मक सोच को बढ़ावा नहीं देना चाहतीं.

 

Advertisement