Home > देश > Budget 2026: बजट पेश होते ही सोने-चांदी का भाव हुआ धड़ाम! 4 लाख से गिर इतने पर पहुंची- मार्केट में हुआ हंगामा

Budget 2026: बजट पेश होते ही सोने-चांदी का भाव हुआ धड़ाम! 4 लाख से गिर इतने पर पहुंची- मार्केट में हुआ हंगामा

Gold Silver Price on Budget 2026 Day 1 February: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव काफी बढ़ें हुए है, खासकर चांदी के तो कुछ ज्यादा ही. ऐसे में आज वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद और सोने-चांदी के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 1, 2026 3:29:16 PM IST



Gold Silver Price on Budget 2026 Day 1 February:  आज 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होने के दिन सोना और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिला. खासकर चांदी के भाव में इस हफ्ते काफी गिरावट आई है, जिसने निवेशकों को चौंका दिया.

चांदी के भाव में भारी कमी

स्पॉट मार्केट में आज चांदी का भाव 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. हफ्ते की शुरुआत में चांदी का भाव 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम था. इसका मतलब है कि बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमत में लगभग 1,34,400 रुपये की गिरावट आई है.

MCX मार्केट में भी चांदी के भाव में तेजी से गिरावट देखने को मिली. दो दिनों में ही चांदी का भाव 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया. निवेशकों को उम्मीद थी कि बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती होगी, लेकिन सरकार ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया.

 सोने की कीमत में बदलाव

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. ये कीमतें जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

MCX पर बजट के दौरान सोने का भाव एक समय 9,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया और 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी स्थिरता देखने को मिली.

 निवेशकों की प्रतिक्रिया

सोने और चांदी में अचानक आई गिरावट से निवेशकों में चिंता देखने को मिली है. चांदी की कीमत में तेजी से कमी और सोने के भाव में उतार-चढ़ाव ने बजट दिवस पर निवेश की योजना को प्रभावित किया.

विशेषज्ञों का कहना है कि आगे के कुछ दिन भाव स्थिर रह सकते हैं, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

 

Advertisement