Budget Leaders Reaction: आज सुबह से सभी की निगाहें बजट पर टिकी हुईं थीं, वहीँ अब इंतजार खत्म हो चुका है और बजट भी पेश किया जा चुका है. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुकी हैं, लेकिन बजट पेश होने के साथ-साथ ही राजनेताओं के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं, इस बीच जहाँ बजट को लेकर पक्ष समर्थन कर रहा है तो वहीं विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर चिराग पासवान ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है, आइए जान लेते हैं किसने क्या कहा?
बजट के पक्ष में रिएक्शन
बजट पर कंगना रनौत का रिएक्शन
निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के और करीब पहुंचेंगे.
चिराग पासवान का रिएक्शन
बजट को लेकर LJP नेता चिराग पासवान ने कहा कि यह बजट विककसीत भारत को मजबूत करने का बजट है.यह विकसीत भारत का बजट है. इस बजट में ग्रामीण भारत और शहरीकरण पर बल दिया गया है.इस बजट से रोजगार निकलेगा.
क्या बोले रवि किशन
बीजेपी सांसद रवि किशन ने बजट पर कहा कि खुशी की बात है कि सरकार ने सोचा है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री को AI से जोड़ेंगे. कैसे ट्रेनिंग होगी. इन सबमें सरकार मदद करेगी. जहां तक विपक्ष का सवाल है तो अगर आप देश हित में नहीं देखेंगे तो आपको मैं हमेशा खराब दिखूंगा.
बजट के विपक्ष में रिएक्शन
क्या बोले अखिलेश यादव
बजट पेश होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा कि जिस सरकार से पहले ही लोगों को कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से भी राहत की कोई आस नहीं रखनी चाहिए. साथ ही सपा सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है.
इमरान मसूद ने बजट के बाद BJP पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बजट पर बीजेपी को निशाना बनाई और निराशा जताई है. उन्होंने कहा है कि हमने सोचा था कि पुराना माल नए पैकेट में बेचेंगे लेकिन इस बार खाली डब्बा है. इस बार पुराने माल का भी जिक्र नहीं किया.
क्या बोले रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी ? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है. डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है. मगर देश की शिक्षित व गैर – शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब – क्रिएशन कैसे और किन – किन सेक्टर्स में होगा ? देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं है .बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन , बाढ़ की रोक थाम , बाढ़ के पश्चात् पुनर्वास की व्यवस्था एवं सिंचाई के संसाधनों के निर्माण व् विकास के लिए विशेष – पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी व पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है .
कांग्रेस का रिएक्शन आया सामने
बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा है. और कहा है किमोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम से गिरा है.