Home > लाइफस्टाइल > Maggi Capsule Video: मैगी कैप्सूल वीडियो का क्या है सच, सही में 30 सेकेंड में मैंगी बन सकती है?

Maggi Capsule Video: मैगी कैप्सूल वीडियो का क्या है सच, सही में 30 सेकेंड में मैंगी बन सकती है?

Maggi Capsule Video: आजकल 30 सेकेंड वाली मैगी बहुत ट्रेंड कर रही है, इस कैप्सूल मैगी को देखकर लोग बहुत क्रेजी हो रहे हैं, जानते हैं आखिर क्या है इस मैगी का सच.

By: Tavishi Kalra | Last Updated: February 1, 2026 1:13:44 PM IST



Maggi Capsule Video: मैंगी कैप्सूल बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स मैगी कैप्सूल से 30 सेकेंड में मैगी बनाने का दावा कर रहे हैं.

इन वीडियो में एक कैप्सूल को पानी में डाला जाता है और कुछ सेकेंड के अंदर ही कैप्सूल फट जाता है और उसमें से मैगी निकलती है और मस्त गर्मा-गर्म मैगी तैयार हो जाती है. इस वीडियो को कितना सच मानें और कितना झूठ.

आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

यूजर इस वीडियो को AI का कमाल बता रहे हैं, वहीं कहीं लोग इसे सही भी मान रहे हैं. AI के कयामात से आजकल सोशल मीडिया पर वियूज और नंबर के चक्कर में लोग AI से कमाल के वीडियो बना रहे हैं और लोग इन वीडियो को पंसद कर रहे हैं और कमाल के कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 48 M लोग देख चुके हैं.

यह सोशल मीडिया का फेक ट्रेंड है. अगर आप भी यह सोच कर खुश हो रहे थे, कि आप एक कैप्सूल से 2 मिनट की जगह अब केवल 30 सेकेंड में मैंगी बना लेंगे तो आप बिलकुल गलत हैं.

वहीं लोग कमेंट कर रहे हैं कि हम दो मिनट की मैगी में खुश हैं.

वहीं एक और यूजर का मानना है कि ”मैं भी यह वीडियो बहुत बार देखी मगर इतनी छोटी सी मैगी capsule में इतनी मैगी कैसे निकल रही है समझ में नहीं आया कई बार तो यह वीडियो Ai जेनरेटर लगता है”

एक यूजर का मानना है कि जल्दबाजी में होने वाली हर चीज नुकसान देती है..

Advertisement