Home > मनोरंजन > ‘राम’ के घर आए दो मेहमान, दादा ने दिया चिरंजीव रहो का आशीर्वाद; चाचा-चाची ने भी दी बधाई

‘राम’ के घर आए दो मेहमान, दादा ने दिया चिरंजीव रहो का आशीर्वाद; चाचा-चाची ने भी दी बधाई

Ram Charan-Upasana Blesses With Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. दोनों एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 1, 2026 9:57:01 AM IST



Ram Charan-Upasana Blesses With Twins: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना के घर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है. एक्टर की पत्नी ने 31 जनवरी 2026 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. कपल एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं. 

जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

इस बात की जानकारी खुद राण चरण के पिता और साउथ के पॉपूलर एक्टर चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘बहुत खुशी और दिल से शुक्रगुजार होकर, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि Ram Charan और upasana konidela को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है – एक लड़का और एक लड़की. बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं. इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना दादा-दादी के तौर पर हमारे लिए बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है. हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं.

2025 में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

डिलीवरी से पहले राम चरण अस्पताल के बाहर ही नजर आए थे. वह पूरे समय अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहें. उपासना ने अक्तूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद फैंस को बेसब्री से इस दिन का इंतजार था. इस कपल की पहले एक बेटी है. बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है. 

साल 2012 में हुई थी शादी 

राम चरण ने साल 2012 में उपासना कामिनेनी संग सात फेरे लिए थे. उपासना अपोलो चैरिटीद की वाइस प्रेसिडेंट हैं, साथ ही वह बी पॉजिटीव मैगजीन की चीफ एडिटर भी हैं. वह देश के पहले कॉर्पोरेट अस्पताल अपोलो हॉस्पिटल के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं.

Advertisement