Home > खेल > तो ये है तलाक की वजह..! आखिर क्यों Saina Nehwal  पति P Kashyap से हुईं अलग, खुद जाहिर किया दर्द

तो ये है तलाक की वजह..! आखिर क्यों Saina Nehwal  पति P Kashyap से हुईं अलग, खुद जाहिर किया दर्द

Saina Nehwal P Kashyap Divorce: भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पी. कश्यप से अलग होने का फैसला लिया है। यह खबर सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए।

By: Heena Khan | Last Updated: July 14, 2025 6:44:24 PM IST



Saina Nehwal P Kashyap Divorce: भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पी. कश्यप से अलग होने का फैसला लिया है। यह खबर सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी और अब लगभग 7 साल बाद उनका रिश्ता टूटने जा रहा है। साइना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह जानकारी दी और कहा कि यह फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है। उन्होंने लिखा कि वह और कश्यप अब अपनी शांति, विकास और अच्छी सेहत के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

अधूरे थे सानिया के सपने

ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाली साइना नेहवाल पिछले काफी समय से बैडमिंटन कोर्ट से दूर हैं। साल 2024 में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि उन्हें घुटनों की गंभीर समस्या है और वो गठिया (Arthritis) से परेशान हैं। उनका कार्टिलेज भी बहुत खराब हो गया है, जिसकी वजह से वह 8-9 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं। साइना ने कहा कि इस हालत में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों से मुकाबला करना बहुत मुश्किल है। Ayodhya Hotel Murder: पत्नी बनाकर ले गया होटल में, फिर प्रेमिका के साथ खेल ऐसा खूनी खेल, चीखों से गूंज उठा कमरा, जानकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

अलग होने की वजहें और फैंस की प्रतिक्रिया

साइना ने बताया कि उन्होंने और पी. कश्यप ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। उनका यह बयान साफ इशारा करता है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं था। हालांकि पी. कश्यप ने अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से दुखी हैं और सभी उनकी अच्छी सेहत और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement