Bank Locker Rules:बैंक लॉकर एक सुरक्षित सुविधा होती है, जिसे बैंक अपने ग्राहकों को किराए पर देता है। इसमें व्यक्ति अपने कीमती सामान जैसे गहने, नकदी, ज़रूरी दस्तावेज, वसीयत, एंटीक आइटम या अन्य मूल्यवान वस्तुएं सुरक्षित रख सकता है। यह लॉकर खास तौर पर चोरी, आग या अन्य आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। लॉकर का उपयोग केवल बैंक के कामकाजी समय में ही किया जा सकता है और प्रत्येक विजिट का रिकॉर्ड भी रखा जाता है।
लॉकर का किराया और डिपॉजिट
लॉकर का सालाना किराया उसके साइज और बैंक की लोकेशन पर निर्भर करता है।
-
छोटे लॉकर का किराया गांव या कस्बों में ₹1,000 से शुरू हो सकता है।
-
वहीं, बड़े लॉकर का किराया मेट्रो शहरों में ₹10,000 या उससे ज्यादा हो सकता है।
-
साथ ही, बैंक सिक्योरिटी के तौर पर एक फिक्स्ड डिपॉजिट रखने को भी कह सकता है।
लॉकर लेने के लिए बैंक खाता जरूरी
लॉकर लेने के लिए आपके पास उसी बैंक में सेविंग या करंट अकाउंट होना जरूरी होता है। लॉकर आपके उसी खाते से जुड़ा होता है।
लॉकर में रखी चीजों का बीमा
बैंक सिर्फ लॉकर की सुरक्षा का जिम्मा लेता है, लेकिन लॉकर के अंदर रखी चीजों का कोई बीमा अपने आप नहीं होता। अगर बैंक की लापरवाही न हो, तो नुकसान की भरपाई भी बैंक नहीं करेगा।
बीमा कैसे लें?:
अब कई बैंक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए लॉकर में रखी चीजों का बीमा करवा रहे हैं। अगर आप सोना, चांदी या एंटीक सामान लॉकर में रख रहे हैं, तो बीमा कराना समझदारी होगी।
लॉकर इस्तेमाल के नियम
-
लॉकर का उपयोग आप सिर्फ बैंक के कामकाजी समय में कर सकते हैं।
-
हर बार लॉकर खोलने की एंट्री बैंक रिकॉर्ड साइन या बायोमेट्रिक के जरिए करता है ।
जॉइंट लॉकर और नामिनी
आप लॉकर को किसी और के साथ मिलकर (संयुक्त रूप से) भी ले सकते हैं।साथ ही, एक उत्तराधिकारी (नामिनी) भी नियुक्त कर सकते हैं, ताकि आपकी मृत्यु के बाद लॉकर की वस्तुएं उसे मिल सकें।
मृत्यु के बाद प्रक्रिया
अगर लॉकर होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नामिनी को जरूरी दस्तावेज दिखाने पर लॉकर की चीजें दी जा सकती हैं।
आरबीआई के नए नियम (2021)
अब सभी ग्राहकों को एक स्टैंडर्ड एग्रीमेंट साइन करना जरूरी है।और लॉकर होल्डर को कम से कम हर 5 साल में एक बार लॉकर विजिट करना अनिवार्य है। अगर आप अपनी कीमती चीजों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो बैंक लॉकर एक बढ़िया विकल्प है। बस किराया, बीमा और बैंक के नियमों को ध्यान में रखें।
Zomato के CEO Deepinder Goyal ने खरीदा करोड़ों का महल, DLF Camellias बना इन करोड़पतियों का भी अड्डा