Rajasthan Politics: राजस्थान में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की इतिहास की विवादित किताब का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान सरकार ने ‘स्वर्णिम भारत का स्वतंत्रता के बाद’ किताब पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किताब पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
दरअसल, राजस्थान में चार लाख से ज्यादा किताबों की छपाई हो चुकी हैं। कुछ स्कूलों में तो ये किताबें अब पढ़ाई भी जाने लगी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि करोड़ों रुपये बर्बाद भी हो जाएं तो कोई बात नहीं। उनका कहना है कि अगर करोड़ों रुपये खर्च करके ज़हर खरीदा गया है, तो उसे पिया नहीं जा सकता।
‘किताब में गांधी परिवार का महिमामंडन’
शिक्षा मंत्री का कहना है, “इस किताब के ज़रिए सिर्फ़ गांधी परिवार का महिमामंडन किया जा रहा था। उनके मुताबिक़, यह किताब यूँ ही पढ़ाई जा रही थी। इसके अंक रिजल्ट में नहीं जोड़े जाते। उन्होंने कहा है कि अब राजस्थान में अकबर महान नहीं पढ़ाया जाएगा। अकबर महान नहीं, बल्कि बलात्कारी था।”
कांग्रेस ने काटा बवाल
दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने इस फ़ैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि मदन दिलावर का अपने विभाग में भी नियंत्रण नहीं है।